Red Lahanga - शादी में दुल्हन क्यों पहनती है लाल रंग का ही लहंगा, जानें क्या है महत्व

शादी के लहंगे को लेकर हर लड़की के ख्वाब होते हैं। लड़कियां सेलिब्रिटीज के ब्राइडल लहंगे को देख कर वैसे ही लहंगा खरीदने के बारे में सोचती हैं। ब्राइड्स ज्यादातर लाल रंग का लहंगा ही क्यों पहनती हैं? ब्राइडल लहंगे में फैशन के लिहाज से बहुत सारे बदलाव हुए हैं और अब केवल लाल रंग का लहंगा ही नहीं बल्कि दुल्हन और भी अलग रंग के ब्राइडल लहंगे में नजर आती हैं। आज भी लाल रंग के ब्राइडल लहंगे ज्यादा लोकप्रिय है। आज हम आपको बताते हैं कि लाल रंग से वेडिंग का क्या कनेक्शन है।
लाल रंग का महत्व
लाल रंग को बहुत पवित्र रंग माना जाता है। यह रंग शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। यह रंग अग्नि और सूर्य का भी प्रतिनिधित्व करता है। ज्योतिष के आधार पर मंगल ग्रह का रंग लाल होता है। 'शादी के मामले में मंगल ग्रह का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यदि कुंडली में मंगल कमजोर है, तो शादी में रुकावट आ जाती है।alsoreadMauni Amavasya - जाने मौनी अमावस्या पर क्यों है गंगा स्नान का महत्व, समुद मंथन से जुड़ा है संबंध
देवी लक्ष्मी को प्रिय है यह रंग
लाल रंग को देवी लक्ष्मी धारण करती हैं। देवी लक्ष्मी के 8 स्वरूप होते हैं जिसमें से धन लक्ष्मी लाल रंग के वस्त्रों को धारण करती हैं। इसलिए दुल्हन को लाल रंग का शादी का जोड़ा पहनने के लिए कहा जाता है। लाल रंग को सुहाग का रंग भी कहा जाता है इसलिए सिंदूर, बिंदी और चूड़ी भी दुल्हन को लाल ही पहनाई जाती है।
वास्तु के हिसाब से लाल रंग
लाल रंग ऊर्जा और रिश्ते में मधुरता को बढ़ाता है। वास्तु के हिसाब से केवल नवविवाहिता के लहंगे का रंग ही लाल नहीं होता है, बल्कि कमरे की दीवार पर भी लाल रंग कराने से पति पत्नी दोनों के संबंध मधुर होंगे।
प्यार का रंग होता है लाल
वेस्टर्न कल्चर में लाल रंग को प्यार का रंग कहा जाता है। दिल को हमेशा लाल रंग से सिंबलाइज किया जाता है। पति-पत्नी के इस पवित्र बंधन में लाल रंग का विशेष महत्व है। यह दोनों के बीच प्यार को बढ़ाता है।