Udaipur city palace - उदयपुर सिटी पैलेस महल में छुपा हुआ है खजाना, रखवाली में लगे हैं सैकड़ों जैमर

हमने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं उसमें राजा के महल में खजाने की बातें सुनी हैं। फिल्मों में भी महल में खजाने की बातें दिखाई जाती हैं। पिछले कुछ साल से उदयपुर के सिटी पैलेस महल को लेकर भी इसी तरह की बातें हो रही हैं। लोग सोचते हैं कि उदयपुर पैलेस में खजाना छुपाकर रखा हुआ है। इसमें कितनी सच्चाई है आइये जानते हैं।
प्रिंस लक्ष्यराज ने बताया सच
एक इंटरव्यू में उदयपुर के प्रिंस लक्ष्यराज ने बताया कि उन्हें भी सुनने में मिला है कि सिटी पैलेस में खजाना छुपाकर रखा गया है। उन्होंने बताया कि सिटी पैलेस में सैकड़ों जैमर लगाए गए हैं। इससे लोगों के मन में उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। लोग मानते हैं कि सिटी पैलेस में इतनी सुरक्षा इसलिए बनाकर रखी गई है क्योंकि महल में खजाना छुपाकर रखा गया है।
खजाने की बात पर प्रिंस लक्ष्यराज सिंह मजाकिया अंदाज़ में कहते हैं कि अगर किसी को पता है कि सिटी पैलेस में खजाना कहा छुपाकर रखा गया है तो प्लीज वह आकर उन्हें बताएं। जन्म से ही वह सिटी पैलेस में हैं लेकिन उन्हें आज तक खजाने के बारे में पता नहीं चला है।
जैमर क्यों लगाए गए हैं
प्रिंस लक्ष्यराज ने कहा कि यहां शाही शादियां के अलावा कई हस्तियों के आयोजन होते रहते हैं। गेस्ट की प्राइवेसी का ख्याल रखने के लिए जैमर लगाए गए हैं।alsoreadToll Tax - इन 25 लोगों को नहीं देना पड़़ता टोल टैक्स , जाने
सिटी पैलेस में शादी करने का कितना लगता है चार्ज
उदयपुर सिटी पैलेस में अंबानी फैमिली से लेकर कई फिल्मी हस्तियों की शादियां हो चुकी हैं। प्रिंस लक्ष्यराज ने बताया कि पैलेस का चार्ज 25 लाख रुपये से ही शुरू हो जाता है। इसके अलावा आप जो भी सुविधाएं ऐड करवाएंगे उसका अलग चार्ज होता है।