Trip-plan - राजस्थान में होली सेलिब्रेट करने के लिए बनाएं 3 दिन घूमने का प्लान

होली एक ऐसा त्यौहार है जिसे बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। मथुरा से लेकर वृन्दावन और उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान तक होली बड़े ही पैमाने पर सेलिब्रेट होती है। होली सेलिब्रेट करने के लिए लोग वृन्दावन जाते है। राजस्थान के कई शहरों में भी लोग होली सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचते हैं। यहां विदेशी सैलानी भी होली खेलने के लिए पहुंचते हैं।
ब्रज होली
ब्रज होली सिर्फ मथुरा या वृन्दावन में ही नहीं मनाई जाती है। राजस्थान के भरतपुर में भी आप ब्रज होली मनाने पहुंच सकते हैं। भरतपुर में ब्रज होली बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाई जाती है। लगभग 18वीं शताब्दी से भरतपुर में होली के मौके पर इस खास दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।
पहले दिन भरतपुर में लोहागढ़ किला, देग, गंगा मंदिर, भरतपुर पैलेस आदि जगहों पर घूमने के बाद दूसरे दिन यहां ब्रज होली सेलिब्रेट कर सकते हैं। तीसरे दिन लक्ष्मण मंदिर, केलादेव नेशनल पार्क और जवाहर बुर्ज घूम सकते हैं।
कब पहुंचें:- 1-4 मार्च के बीच
धुलेंडी होली
जयपुर शहर होली सेलिब्रेट करने के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां भी मथुरा की तरह हर दिन को खास अंदाज में मनाया जाता है। यहां बड़े पैमाने पर रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन होता है। जयपुर में धुलेंडी होली सेलिब्रेट करने के बाद आप हवा महल, सिटी पैलेस, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला, जल महल, अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम जैसी बेहतरीन जगहों पे घूम सकते हैं।
कब पहुंचे- धुलेंडी होली 7 मार्च को है।
डोलची होली
बीकानेर में डोलची होली मनाने के बाद यहां मौजूद जूनागढ़ का किला, रणी माता मंदिर, गजनेर पैलेस, रामपुरिया हवेली और लालगढ़ पैलेस जैसी बेहतरीन जगहों पे घूम सकते हैं।alsoreadForeign Tourism - यहाँ एयरपोर्ट पर उतरते ही मिलेंगे 54,500 रुपये, भारतीयों के घूमने के लिए किया खास इंतजाम
राजस्थान के इन शहरों में कैसे पहुंचें?
देश के किसी भी कोने से इन शहरों में पहुंचा जा सकता हैं। भरतपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर आप आसानी से शहर में जा सकते हैं। इसी तरह देश के किसी भी कोने से जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर शहर में घूमने जा सकते हैं। बीकानेर रेलवे स्टेशन भी देश के कई राज्यों से जुड़ा हुआ है।