सैकड़ों एकड़ में फैले दुनिया के सबसे बड़े कब्रिस्तान

सैकड़ों एकड़ में फैले दुनिया के सबसे बड़े कब्रिस्तान

 
.

दुनिया के लगभग हर कोने में आपको कब्रिस्तान देखने को मिल जाएंगे, जहां मृत लोगों को दफनाया जाता है। कुछ कब्रिस्तान बेहद छोटे होते हैं, तो वहीं कुछ कब्रिस्तान का एरिया काफी बड़ा होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान कहां है? आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के इस सबसे बड़े कब्रिस्तान में 50 लाख से भी अधिक मुर्दे दफन हैं। यूं कहें तो ये कब्रिस्तान आकार में एक शहर के बराबर है।

दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान कहां है?

दुनिया के सबसे बड़े कब्रिस्तान के बारे में अन्य चीज पढ़ने से पहले यह जान लेते हैं आखिर यह किस देश मौजूद है। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें की दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान किसी और देश में नहीं, बल्कि खाड़ी देश इराक में है। यह इराक के नजफ शहर में मौजूद है। इस कब्रिस्तान के बारे में कहा जाता है कि यह इतना बड़ा है कि इसके अंदर 1-2 शहर बस सकते हैं। इस मंदिर में लड्डू या फल नहीं प्रसाद में मिलते हैं नूडल्‍स और चॉकलेट, ऐसे हैं भारत के ये अनोखे मंदिर

दरअसल, हम जिस कब्रिस्तान की बात कर रहे हैं ,उसका नाम है 'वादी-अल-सलाम'। आपको बता दें कि ये कब्रिस्तान इराक के नजफ शहर में स्थित है। करीब 1485 एकड़ में फैला यह कब्रिस्तान 'वैली ऑफ पीस' के नाम से भी मशहूर है, जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग आते हैं।  यहां शिया इमाम और चौथे खलीफा ‘इमाम अली इब्न अबी तालिब’ की दरगाह भी है इस कब्रिस्तान में सभी कब्र पत्थर और मिट्टी से ही बनी हुई है, इन कब्रों में सीमेंट का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

कितना पुराना है वादी-अल-सलाम कब्रिस्तान?

वादी-अल सलाम यानी वैली ऑफ़ पीस काफी प्राचीन है। इस कब्रिस्तान के बारे में कहा जाता है कि यहां लोगों को दफ़नाने का काम 10-20 साल से नहीं बल्कि, 1400 सालों से भी अधिक समय से चला आ रहा है। एक अनुमान के मुताबिक इस कब्रिस्तान में लगभग करोड़ों मृत शरीर दफ़न है। 

From Around the web