Safest-places-of-india - भारत की ये 5 जगहें हैं महिलाओं के लिए सुरक्षित, यहाँ बिना किसी डर के घूम सकती है महिला

Safest-places-of-india - भारत की ये 5 जगहें हैं महिलाओं के लिए सुरक्षित, यहाँ बिना किसी डर के घूम सकती है महिला

 
t

आजकल ज्‍यादातर महिलाएं सोलो ट्रिप करती हैं। कहीं न कहीं उनके मन में डर रहता है कि कहीं कोई अजनबी उन्‍हें गुमराह न कर दे या वो किसी मुश्किल में न पड़ जाएं। आज हम यहां आपको भारत की उन 5 जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां महिलाएं बेखौफ होकर घूम सकती हैं। 

जैसलमेर

राजस्‍थान के जैसलमेर में सबसे ज्यादा महिला यात्री अकेले यात्रा करती हैं। जैसलमेर को गोल्‍डन सिटी के नाम से जाना जाता है। यहां ऊंट की सवारी सबसे ज्‍यादा पॉपुलर है। यहां के स्‍थानीय लोग मददगार और कोमल स्वभाव वाले हैं। महिलाएं यहां हमेशा सुरक्षित रहती हैं।

नैनीताल 

सर्दी हो या गर्मी यहां पर्यटकों का आना कभी कम नहीं होता। महिलाओं के लिए नैनीताल बहुत सेफ प्‍लेस है। यहां सड़क पर अकेली चल रही महिला को न तो किसी का डर होता है और न ही कोई चिंता। इस शहर में वह खुद को कभी अकेला महसूस नहीं कर सकतीं।

शिमला

यहाँ बर्फ से ढके पहाड़, हरियाली और ऐतिहासिक संग्रहालय अपनी सुंदरता से पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। अगर एक महिला यहां अकेली जा रही है तो उसे निश्चित रूप से कालका शिमला टॉय ट्रेन की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

alsoreadइन डेस्टिनेशंस पर आप कर सकते हैं कम छुट्टियों में भी वैकेशन प्लान

​वाराणसी 

वाराणसी भारत का सबसे प्राचीन शहर है। सोलो ट्रिप के लिए यह बहुत अच्‍छा शहर है। अगर कोई महिला यहां की यात्रा अकेले करती है, तो वह पूरी तरह से सुरक्षित है।

मनाली 

सोलो ट्रिप के लिए यह हिल स्‍टेशन बेस्‍ट है। अगर आप एडवेंचर लवर हैं तो आप मनाली की ट्रिप प्‍लान कर सकती हैं और यहां रहकर ट्रेकिंग के साथ रिवर राफ्टिंग का मजा ले सकती हैं।

From Around the web