Most Expensive Countries:- ये हैं एशिया के सबसे महंगे देश, कुछ भी खरीदने से पहले सौ बार सोचेंगे कीमत

अमेरिका और एशिया को महंगा नहीं माना जाता है। भौगोलिक क्षेत्रफल और जनसंख्या के हिसाब से देखा जाए तो एशिया दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है जहां 450 करोड़ से ज्यादा आबादी रहती है। एशिया में इस समय दुनिया की कुछ सबसे आशाजनक अर्थव्यवस्थाएं मौजूद हैं। 2022 एशिया के अधिकांश देशों के लिए एक अच्छा वर्ष नहीं रहा है क्योंकि यहां रिकॉर्ड महंगाई बढ़ी है। आज हम बात करते हैं एशिया के सबसे महंगे देशों की।
जापान
जापान के इतना महंगा होने का एक कारण देशवासियों को एक अच्छी गुणवत्ता वाली जिंदगी प्रदान कराना है। एक विकसित देश किसी विकासशील देश की तुलना में अधिक महंगा होता है और जापान न केवल एशिया बल्कि पूरी दुनिया में सबसे विकसित देशों में से एक है।
कोरियाई प्रायद्वीप
यहाँ भी जबरदस्त महंगाई है। यहां का रहन सहन काफी महंगा है। इस देश का किराया बहुत ज्यादा है। सियोल समेत यहां के कई शहर अपनी लिविंग कॉस्ट के हिसाब से लोगों के बजट के बाहर है।
चीन
चीन में काफी महंगाई बढ़ी है। रक्षा बजट में लगातार बढोत्तरी होने के कारण अन्य क्षेत्रों पर सरकार का फोकस कुछ कम दिखता है। इस वजह से भी चीन की गिनती भी एशिया के महंगे देशों में होती है।
alsoreadCaravan Tourism: भारत में पर्यटन के लिए अगली बड़ी बात,विदेश क्यों जब, देश में ही है शानदार व्यवस्था
सिंगापुर
इसे अक्सर दुनिया के सबसे महंगे शहरों में स्थान दिया जाता है। सिंगापुर में रेंट यानी किराया इतना महंगा है कि आप सिंगापुर में बसने की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यहां आपको दूध-ब्रेड का एक पैकेट खरीदने से पहले 10 बार बजट का ख्याल रखना पड़ेगा।
फिलीपींस
113 मिलियन से अधिक की आबादी के बावजूद ये देश आयातकों के लिए एक छोटा बाजार है। मौजूदा परिष्थितियों की वजह से यहां की इकॉनमी कमजोर है और लिविंग कॉस्ट भी तेजी से बढ़ी है।