Most Beautiful Villages :- ये हैं दुनिया के 5 खूबसूरत गांव, एक बार जरूर जाएं घूमने

Most Beautiful Villages :- ये हैं दुनिया के 5 खूबसूरत गांव, एक बार जरूर जाएं घूमने

 
v

दुनिया में घूमने के लिए कई सारी जगह है। हजारों लोग हर साल घूमने के लिए जाते हैं। अगर आप भी समर वेकेशन की छुट्टियों में घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं और किसी अच्छे डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं। तो आज हम आपको दुनिया के 5 बेहतरीन गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जो खूबसूरत होने के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। इन जगहों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। चलिए जानते हैं उन डेस्टिनेशंस के बारे में –

जरमैट गांव –

स्विजरलैंड की स्वर्ग जैसी धरती पर मौजूद इस गांव का नजारा देखने लायक है। ये स्विजरलैंड का सबसे फेमस गांव है। सर्दियों के मौसम में यहां बर्फीले पहाड़ देखने को मिलते हैं। गर्मियों के मौसम में यहां प्रकृति का नजारा मंत्रमुग्ध कर देता है। 

मॉन्ट ट्रेमब्लैंट गांव –

कनाडा के लॉरेंटियन पहाड़ों पर स्थित यह छोटा सा गांव बसा हुआ है। इस जगह के नजारें देखने लायक है। ये जगह स्नोफॉल और स्कीइंग के लिए काफी पॉपुलर है।alsoreadTrip-plan - राजस्थान में होली सेलिब्रेट करने के लिए बनाएं 3 दिन घूमने का प्लान

हॉलस्टैट गांव –

ऑस्ट्रेलिया की एक झील के किनारे बसा ये गांव बेहद ही खूबसूरत है। इसे वर्ल्ड हेरिटेज प्लेसेस की लिस्ट में शामिल किया गया है। यहां के नजारे देखने लायक है। यह एक बेस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। 

मेस्टिया गांव –

मेस्टिया गांव UNWTO की लिस्ट में शुमार है। इसे दुनिया का सबसे खूबसूरत और अच्छा गांव माना जाता है। यह लिस्ट में दसवें नंबर पर है। यहां के नजारे देखने लायक है। यहां सबसे ज्यादा पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। 

रासिनारी गांव –

ये रोमानिया का सबसे छोटा गांव हैं। यहाँ के प्राकृतिक नजारे और सुंदरता लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है। यह फैमिली ट्रिप पर जाने के लिए सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। इस जगह को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

From Around the web