जानिए कैसे करें विस्टाडोम ट्रेन में ट्रेवल और कहां संचालित होती है यह ट्रेन

विस्टाडोम ट्रेन/ कोच क्या है
इस लेख में सबसे पहले जानते हैं कि आखिर ये विस्टाडोम ट्रेन/ कोच क्या है। दरअसल यह दो शब्दों से मिलकर बना है- विस्टा और डोम। विस्टा का अर्थ है लैंडस्केप और डोम का अर्थ है गुंबद। यानी गुंबद के आकार की ट्रेन में आसपास के नजारों को देखना और आनंद लेना।
बताया जाता है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे ने इस विस्टाडोम ट्रेन को यूरोपीय तर्ज पर तैयार किया है। इस ट्रेन में कांच की बड़ी- बड़ी खिड़कियां हैं।
विस्टाडोम ट्रेन भारत में कहाँ संचालित होती है?
अब तक आप समझ गए होंगे कि यह ट्रेन आपको भारत के मनोरम दृश्य से परिचित कराने के लिए चलती है। विस्टाडोम ट्रेन रूट की बात करें तो यह कई रूटों पर चलती है।
आपको बता दें कि दादर और मडगाँव, कश्मीर घाटी, अराकू घाटी, जीरो घाटी, कांगड़ा घाटी, माथेरान घाटी, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, कालका शिमला रेलवे, नीलगिरी पर्वत और मुंबई- गोवा मार्ग, मंगलुरु जैसे शहरों में विस्टाडोम ट्रेन / कोच संचालित होता है। बेंगलुरु हैं।
विस्टाडोम कोच कैसे बुक करें?
• इसके लिए सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा।
लॉगइन करने के बाद स्टेशनों से आने- जाने, यात्रा की तारीख आदि की जानकारी देनी होगी।
• इसके बाद आपको विस्टाडोम कोच बुक करने के लिए क्लास सेक्शन में केवल एसी चेयर कार या एक्जीक्यूटिव चेयर कार का चयन करना होगा।
• सारी जानकारी भरने के बाद आपको 'बुक नाउ' पर क्लिक करना होगा।
विस्टाडोम कोच के किराए की बात करें तो कहा जाता है कि इसका किराया लगभग शताब्दी ट्रेन के बराबर होता है और इसमें किसी तरह की रियायत नहीं दी जाती है।