Floating-market - ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत फ्लोटिंग मार्केट्स , जाने

आपने एक से बढ़कर एक बाजार देखे होंगे। दुनिया में कई फ्लोटिंग मार्केट भी हैं। एक तो भारत में ही स्थित है। आइये आपको दुनिया की फ्लोटिंग मार्केट्स के बारे में बताते हैं।
सोलोमन द्वीप
यह द्वीप ऑस्ट्रेलिया के उत्तर पूर्व, पापुआ न्यू गिनी के पूर्व में स्थित है। यह नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। यह मार्केट इतनी बढ़ी नहीं है लेकिन इस द्वीप की खूबसूरती के कारण यह मार्केट काफी फेमस है।
थाईलैंड का फ्लोटिंग मार्केट
थाईलैंड में दमनोई साधुक फ्लोटिंग मार्केट है। यह मार्केट दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है। यह करीब 100 साल पुरानी है। यह मार्केट ग्राहकों से भरी रहती है। जब भी आप थाईलैंड जाएं तो इस मार्केट को एक्सप्लोर करना न भूलें।
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया भी बेहद खूबसूरत देश है। इस देश की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। इंडोनेशिया में फ्लोटिंग बाजार लगता है। इसे लोक बैनटन फ्लोटिंग मार्केट के नाम से जाना जाता है। यह मार्केट बंजार रीजेंसी में स्थित है, जो बोर्नियो के पास है।alsoreadSafest-places-of-india - भारत की ये 5 जगहें हैं महिलाओं के लिए सुरक्षित, यहाँ बिना किसी डर के घूम सकती है महिला
भारत
कश्मीर अपनी हसीन वादियों और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां वेजिटेबल फ्लोटिंग मार्केट है जहां पर शिकारा में बैठकर सब्जियां बेची जाती हैं। यह मार्केट श्रीनगर में है। यह दुनिया की दूसरी वेजिटेबल फ्लोटिंग मार्केट है। यहाँ आपको सुबह 7 बजे से 5 बजे के बीच जाना चाहिए। यह बाजार करीब 2 शताब्दी पुराना है।
म्यांमार
म्यांमार में इनलेक फ्लोटिंग मार्केट है। इस मार्केट में हैंडमेड चीजें बेची जाती हैं। नाव में टैक्सटाइल, ऑर्नामेंटल ऑब्जेक्ट, कपड़े और चेरूट का सामान भी मिल जाएगा।