Travel - ये हैं दुनिया की वो जगहें जहां कभी नहीं डूबता सूरज

सर्दियों में हर कोई धूप में बैठना चाहता है। धुप आपके लिए विटामिन का काम करता है। दुनिया में ऐसी भी कुछ जगहें मौजूद हैं जहां सूरज कभी नहीं डूबता है। चलिए आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं।
कानाक, ग्रीनलैंड
ग्रीनलैंड के इस शहर में मिडनाइट सन की अवधि ढाई महीने तक रहती है। यहां के लोग रात को सोने के लिए काले पर्दे लगाते हैं। यहाँ सर्दियां लंबी और ठंडी होती हैं और रातें खूबसूरत होती हैं।
फिनलैंड
झीलों और द्वीपों से सजा फिनलैंड काफी खूबसूरत और आकर्षक देश है। गर्मियों में 73 दिनों तक सूर्य यहां रहता है। यहां के लोग गर्मियों में बहुत कम और सर्दियों में ज्यादा सोते हैं।
युकोन, कनाडा
यहां के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में गर्मी के दिनों में 50 दिनों तक सूरज चमकता रहता है। युकोन को मिडनाइट सन के लैंड के रूप में जाना जाता है।
alsoreadganga vilas:जानिए देश के सबसे लंबी रिवर क्रूज की चौका देने वाली टिकट की कीमत
हेमरफेस्ट, नॉर्वे
यह दुनिया के सबसे उत्तरी शहरों में से एक है। यहां बहुत ही चंद मिनटों के लिए सूरज डूबता है। इस शहर में सुबह 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज डूबता है। 40 मिनट के अंतराल पर दोबारा उगता है।
सेंट पीटर्सबर्ग, रूस
सेंट पीटर्सबर्ग दुनिया का नॉर्थन मोस्ट शहर है। यहाँ डेढ़ महीने तक सूर्य क्षितिज के नीचे से इतना नहीं गुजरता कि अंधेरा हो सके।
आइसलैंड
आइसलैंड में गर्मियों के दौरान रातें साफ और सफेद होती हैं। जून के महीने में सूरज कभी अस्त नहीं होता। ग्रिमसे द्वीप, आर्कटिक सर्कल में, और एक्यूरीरी शहर मिडनाइट सन देखने के लिए अच्छी जगह हैं।