Snowfall - वीकेंड में लेना है स्नोफॉल का मजा तो हिमाचल की इन जगहों पर जाएं घूमने

Snowfall - वीकेंड में लेना है स्नोफॉल का मजा तो हिमाचल की इन जगहों पर जाएं घूमने

 
s

आप भी वीकेंड पे बर्फ का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको हिमाचल जरूर जाना चाहिए। हिमाचल में कई ऐसी जगह हैं जहां बर्फ देखने को मिलती है। कई लोगो के पास लंबी छुट्टी नहीं होती है। वे वीकेंड पर हिमाचल की इन जगहों पे जा सकते है। हिमाचल ठंड के दिनों में और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगता है।चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे मे 

कसोल 

k

कसोल काफी खूबसूरत जगह है। दिल्ली से कसोल आप करीब 10 घंटे में आराम से पहुंच जाएंगे। कसोल हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित एक गांव है। यह पहाड़ो से ढका हुआ है। यहां आपको दिसंबर के दिनों में बर्फ देखने को मिल जाएगी । यहां घूमने की कई जगहें हैं।

तोष 

t

तोष को कई लोग मिनी कश्मीर भी कहते हैं। कश्मीर की तरह ही यहां पर आपको बर्फ से ढके पहाड़, झील, झरने देखने को मिलेंगे। नवम्बर के महीने से ही यहाँ पर बर्फ मिल जाएगी । अगर आप बर्फ के शोकिन है तो आप इस जगह पर जरूर जाएं।

कुल्लू 

k

सर्दियों के दौरान बर्फ का मजा लेना चाहते हैं तो आपको इस जगह पर जरूर जाना चाहिए। यह हिमाचल प्रदेश में स्थित है। इसकी खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए उतना कम है। यहां आपको नवम्बर में ही बर्फ देखने को मिल जाएगी । यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। आप विकेंड पर यहां जा सकते हैं। यह काफी खूबसूरत जगह है।

From Around the web