Damini-shetty - 'कृष्णा' सीरियल की यशोदा का बदल गया है लुक, लोग बोले- क्या यह वही यशोदा मैया हैं?

1990 दशक के दशक में टीवी पर आने वाले कुछ धारावाहिक इतने लोकप्रिय रहे हैं कि इन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। इन शो के सभी किरदार आज भी लोगों को याद हैं। लोग ये भी जानने को बेताब रहते हैं कि आखिर ये किरदार अब कैसे दिखते हैं। आज हम आपको श्री कृष्णा की यशोदा मैया यानी दामिनी कंवल शेट्टी से मिलवाने जा रहे हैं।
कृष्णा सीरियल को हो गए 30 साल
कृष्णा सीरियल को आए हुए 30 साल से अधिक का समय हो गया है। यशोदा मैया के रोल में नजर आईं दामिनी शेट्टी का लुक भी काफी बदल गया है। दामिनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दामिनी आज भी बेहद ग्लैमरस दिखती हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में दामिनी ने अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें वे व्हाइट कलर की साड़ी में दिखाई दीं। इस फोटो में वे सोफे पर बैठी पोज देती नजर आ रही हैं।
यूजर्स कर रहे कमेंट
दामिनी की फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - 'फैबुलस',। एक ने लिखा - 'क्वीन'। लोगों ने हार्ट इमोजी बनाकर भी दामिनी शेट्टी की फोटो पर कमेंट किया है। दामिनी कृष्णा के अलावा अलिफ़ लैला से भी खूब मशहूर हुई थीं। दामिनी अब फिल्मों और सीरियल्स में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन उन्हें लोग आज भी याद करते हैं।