Tv-actresses - सुपरहिट होने के बाद भी बेरोजगार हुईं ये एक्ट्रेसेस , काफी समय से नहीं मिला कोई काम

Tv-actresses - सुपरहिट होने के बाद भी बेरोजगार हुईं ये एक्ट्रेसेस , काफी समय से नहीं मिला कोई काम

 
p

कई बार पॉपुलर स्टार हिट सीरियल या फिल्म देने के बाद अचानक ही इंडस्ट्री से गायब हो जाते हैं। कुछ कलाकारों को काम मिलना बंद हो जाता है। हाल ही में अंकिता लोखंडे ने खुलासा किया कि वह काफी समय से बेरोजगार हैं। उनके पास कोई काम नहीं है। आइए आज आपको बताते हैं कि कौन-कौन सी एक्ट्रेस लंबे समय से बेरोजगार हैं।

निया शर्मा

निया शर्मा नागिन और जमाई राजा सीरियल्स में नजर आई हैं। निया लंबे समय से किसी सीरियल में नजर नहीं आईं। वे खुद इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि लंबे समय से उनके पास कोई काम नहीं है।

काजल पिसल

काजल पिसल खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आई थीं। इसके बाद काजल के हाथ कोई ढंग का प्रोजेक्ट नहीं लगा है। वह ससुराल सिमर का 2 में भी नजर आई थीं। 

देवोलीना भट्टाचार्जी

ये आखिरी बार बिग बॉस में नजर आई थीं। ये सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। आजकल देवोलीना अपने पति शाहनवाज शेख के साथ वक्त बिता रही हैं।

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई ने लंबे समय तक स्क्रीन पर राज किया है। काफी समय से वह किसी सीरियल में नजर नहीं आई हैं। रश्मि को आखिरी बार एकता कपूर के नागिन में देखा गया था।

alsoreadActresses - रिद्धिमा से पहले इन हसीनाओं ने भी फ्रीज करवाए अपने एग्स, मां न बन पाने की अब नो टेंशन

रुबीना दिलैक

रुबीना लंबे समय से टीवी स्क्रीन से गायब हैं। फैंस उन्हें किसी अच्छे प्रोजेक्ट में देखना चाहते हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी

ये हैं मोहब्बतें के बाद दिव्यांका त्रिपाठी भी किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं। इनको इस सीरियल में काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

एरिका फर्नांडीस

एरिका फर्नांडीस इन दिनों टीवी से दूर हैं। वे आखिरी बार 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3' में नजर आई थीं। इसके बाद एरिका को कोई अच्छा प्रोजेक्ट नहीं मिला। अब वह दुबई चली गई हैं।

अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे ने टीवी के बाद बॉलीवुड में कदम रखा था। मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी के बाद इन्हे कोई फिल्म भी फिल्म ऑफर नहीं हुई है।

From Around the web