Shubhangi Atre:- खास थी शुभांगी अत्रे की लव स्टोरी, इतने साल बाद क्यों हुई पति से अलग , जाने

शुभांगी अत्रे उर्फ़ अंगूरी भाभी को तो आप सभी जानते हैं। उनकी सालों पुरानी शादी टूट गई है। वे अपने पति पीयूष पूरे से अलग हो गई हैं। दोनों की 18 साल की बेटी है। खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि दोनों के विचार अलग होने के कारण उन्होंने ये फैसला लिया।
शुभांगी ने बेहद कम उम्र में पीयूष से शाद की थी। वह उस वक्त महज 19 साल की थीं। उनकी लव स्टोरी स्कूल से शुरू हुई थी। स्कूल में वह और उनके पति साथ में पढ़ते थे और अच्छे दोस्त थे। बाद में दोनों को प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली। दोनों ने 2003 में शादी की थी। फिर उनकी बेटी हो गई जो अब करीब 18 साल की है।
पति ने दिया था एक्टिंग करियर में साथ
उनकी बेटी जब दो साल की हुई तब उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस फैसले में जिस व्यक्ति ने उनका सबसे अधिक साथ दिया वह उनके पति ही थे। अगर उनके पति का साथ न होता तो वह एक्टिंग में करियर न बना पातीं। वह शूट के लिए जाते वक्त अपनी 2 साल की बेटी को घर छोड़कर जाया करती थीं। उस वक्त उनके पति ही बच्ची को संभाला करते थे।
alsoreadVivian Dsena - Vivian ने मिस्र की गर्लफ्रेंड से की गुपचुप तरीके से शादी, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
ये थी अलग होने की वजह
”पीयूष और मैंने अपनी शादी बचाने की पूरी कोशिश की। हमारे विचार आपस में नहीं मिल रहे थे। आपसी सम्मान, विश्वास और मित्रता एक मजबूत विवाह की नींव है। हमें अंत में एहसास हुआ कि हम अपने मतभेदों को हल नहीं कर सकते। हमने एक-दूसरे को स्पेस देने और अपने व्यक्तिगत जीवन और करियर पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया।”