Parvati-sehgal- कभी किया था प्रतिज्ञा की ननद कोमल का किरदार , 11 साल बाद पार्वती सहगल का लुक देख फैंस हैरान होंगे

कितनी भी कोशिश कर ली जाए लेकिन चेहरा उम्र की पहचान बता ही देता है लेकिन मन की आवाज प्रतिज्ञा की कोमल सिंह ठाकुर को देखकर आप भी यही कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि उनके आगे उम्र ने भी घुटने टेक दिए हैं। मन की आवाज प्रतिज्ञा शो में कोमल सिंह ठाकुर का किरदार पार्वती सहगल ने निभाया था। शो को ऑफ एयर हुए तकरीबन 11 साल बीत चुके है। तब से अब तक पार्वती सहगल का लुक कुछ ऐसा है जिसे देखकर आप यकीनन हैरान हो जाएंगे।
इन सीरियल्स में भी आई नजर
मन की आवाज प्रतिज्ञा शो ने पार्वती सहगल को घर घर का फेवरेट बना दिया था। प्रतिज्ञा के अलावा 2013 में पार्वती सहगल एक थी नायका में दिखीं। हाल ही वो डिस्पैच नाम के शो में नजर आईं।
अनुपम खेर से लेती हैं प्रेरणा
वर्सेटाइल रोल करने के लिए पार्वती सहगल को अनुपम खेर से प्रेरणा मिलती है। कुछ ही समय पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वो हमेशा अनुपम खेर की पहली फिल्म को याद करती हैं। 25 साल के होते हुए भी उन्होंने 75 साल के बुजुर्ग का रोल अदा किया था। उसी तर्ज पर चलते हुए वो अपने काम की छाप छोड़ना चाहती हैं। वे कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी सर्कस का टाइटल भी जीत चुकीं हैं। पार्वती सहगल रियल्टी शोज पर बड़ा बयान भी दे चुकी हैं। पार्वती सहगल ने कहा था कि कुछ रियल्टी शोज भी स्क्रिप्टेड होते हैं।