MasterChef India 7 Winner - मास्टरशेफ इंडिया 7 के विनर की तस्वीर हुई लीक, जानिये कौन बने इंडिया के नए मास्टरशेफ

कुकिंग रियलिटी शो मास्टरशेफ इंडिया को अपना विनर मिल गया है। फिनाले के टेलीकास्ट में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं मगर विनर की तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। फिनाले की शूटिंग पूरी करने के दौरान अन्य क्रू मेंबर्स उनके पीछे दिखाई दे रहे हैं।
शो हुआ ट्रोल
विकास खन्ना, रणवीर बराड़ और गरिमा अरोड़ा मास्टरशेफ इंडिया के जज हैं। शो को जनवरी में लॉन्च किया गया था। शो को हाल ही में आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। दर्शकों ने महसूस किया था कि जज कुछ चुनिंदा कंटेस्टेंट्स को लेकर भेदभाव कर रहे हैं।
जाने कौन है विनर
असम के तिनसुकिया के 26 साल के नयन ज्योति सैकिया शो के विनर हैं। नयन ने खुद से कुकिंग सीखी है। वे अपने पिता के साथ चाय की खेती करते थे। उनको खाना बनाना पसंद था। उन्हें शेफ विकास खन्ना ने इंस्टाग्राम के जरिए खोजा था। मास्टरशेफ पर, नयन ज्योति ने कई चुनौतियों के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके विनर बनने से फैंस खुश हैं। लोगों का मानना है कि वे इसके हकदार थे। इसलिए उनको ट्रॉफी मिली है।
कब होगा मास्टरशेफ इंडिया का फिनाले?
शो के फिनाले के लिए 8 कंटेस्टेंट्स फाइनल हुए थे। जिनके नाम हैं- कमलदीप कौर, अरुणा विजय,प्रियंका कुंडी बिस्वास, सचिन खटवानी, गुरकीरत सिंह, सुवर्णा बागुल, संता सरमाह, नयन ज्योति सैकिया। रियलिटी शो के सीजन 7 का ग्रैंड फिनाले मार्च के आखिरी हफ्ते या अप्रैल के पहले हफ्ते में हो सकता है। अभी तक फाइनल डेट सामने नहीं आई है। शो का फिनाले अबू धाबी में होगा।