MasterChef India 7 - शो की जज गरिमा अरोड़ा हैं प्रेग्नेंट , देने वाली हैं दूसरे बच्चे को जन्म

MasterChef India 7 - शो की जज गरिमा अरोड़ा हैं प्रेग्नेंट , देने वाली हैं दूसरे बच्चे को जन्म

 
ga

मास्टरशेफ इंडिया एक कुकिंग रियलिटी शो है। जज गरिमा अरोड़ा, रणवीर बराड़ और विकास खन्ना कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं। शो की जज गरिमा अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।

दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं गरिमा अरोड़ा

पायलट राहुल वर्मा से शादी करने वाली शेफ अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। दोनों की एक बेटी है जिसे वे बहुत प्यार करते हैं। फैंस इस बात से खुश हैं कि गरिमा अरोड़ा के घर खुशियां आने वाली हैं। अभी कपल ने इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

मिशेलिन स्टार जीतने वाली पहली महिला शेफ

गरिमा भारत की मशहूर शेफ में से एक हैं। वह नवंबर 2018 में मिशेलिन स्टार जीतने वाली पहली महिला शेफ बनीं थी। उन्हें मास्टरशेफ इंडिया में उनके प्यारे स्वभाव के लिए जाना जाता है। गरिमा अरोड़ा पर फैंस कई बार नाराज भी हुए क्योंकि उन्हें लगता है कि वो शो के कुछ प्रतियोगियों के प्रति पक्षपात करती हैं। फिनाले में कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन खिताब जीतता है और दर्शक इस पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।

alsoreadTv-actresses - सुपरहिट होने के बाद भी बेरोजगार हुईं ये एक्ट्रेसेस , काफी समय से नहीं मिला कोई काम

नयनज्योति सैतिया बने मास्टरशेफ 7 के विनर? तस्वीर हुई लीक

कुछ दिनों पहले एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हुई जिसमें नयन ज्योति सैतिया को मास्टर शेफ की ट्रॉफी उठाए देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि सीजन 7 का खिताब नयन ज्योति को ही मिला है। अभी तक इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

From Around the web