Jennifer Mistry Bansiwal - तंगी से जूझ रहीं हैं रोशन भाभी , मेकर्स ने नहीं दिया 3 महीने का पैसा

Jennifer Mistry Bansiwal - तंगी से जूझ रहीं हैं रोशन भाभी , मेकर्स ने नहीं दिया 3 महीने का पैसा

 
jm

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन भाभी का किरदार निभाने वाली जेनिफर बंसीवाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। प्रोड्यूसर असित मोदी के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाने के बाद से ही वे मुश्किल में हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी आर्थिक तंगी के बारे में खुलकर बात की है।

यह बहुत दुख की बात है कि वो बोल नहीं रहे हैं-जेनिफर

जेनिफर ने बताया कि वो इस बात से बेहद दुखी हैं कि उनकी महिला कलीग्स उन्हें सपोर्ट नहीं कर रही हैं। वो खुद भी मानती हैं कि अगर किसी एक्टर के साथ ऐसा होता तो शायद वो खुद भी नहीं बोलतीं। उन्होंने कहा- ‘यह बहुत दुख की बात है कि वो बोल नहीं रहे हैं।’

मेरा 3.5 महीने का पैसा बकाया है, अकाउंट में 1 लाख रुपए भी नहीं हैं

मार्च में सेट पर हुए विवाद के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया था। 7 मार्च को सेट पर उनका आखिरी दिन था। उन्हें अभी तक अपना बकाया पैसा नहीं मिल पाया है। मेरा 3.5 महीने का पैसा बकाया है। मेरे खाते में 1 लाख रुपए भी नहीं है। मेरे मायके में सात लड़कियां हैं और मैं उन सभी का ख्याल रख रही हूं।’

alsoreadTaarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Controversy: जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने निर्माता असित मोदी के साथ यौन संबंधों की अफवाहों को किया खारिज

भगवान ने मुंह दिया है, तो वो खाने को भी देंगे

जेनिफर ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि ऊपर वाला उनकी मदद जरूर करेगा। मेरे अकाउंट में 80,000 हैं। मैं क्यों डरूं। भगवान ने मुह दिया है तो वो खाना भी दे देंगे। भगवान ने मुझे हमेशा सब कुछ दिया है, इसलिए मैं डरती नहीं हूं। बंसीवाल इस वक्त मुंबई में नहीं हैं। उन्होंने बताया है कि मुंबई पुलिस ने उनसे FIR के बारे में बात करने के लिए कॉल किया था।’

From Around the web