Hussain-kuwajerwala - 'कुमकुम प्यारा सा बंधन' के 'सुमित' का बदल गया है लुक , फैंस कहेंगे-'क्या ये 45 साल के हैं'

Hussain-kuwajerwala - 'कुमकुम प्यारा सा बंधन' के 'सुमित' का बदल गया है लुक , फैंस कहेंगे-'क्या ये 45 साल के हैं'

 
hk

टीवी का एक पॉपुलर शो ‘कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन' में सुमित और कुमकुम की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। जूही परमार इस सीरियल में कुमकुम के किरदार में नजर आई थीं। हुसैन कुवाजरवाला ने सुमित की भूमिका निभाई थी। हुसैन को इस रोल के लिए बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। वो इसके बाद भी कई पॉपुलर शोज और रियलिटी शोज का हिस्सा रहे लेकिन पिछले कुछ सालों से वह टीवी से गायब हैं। हुसैन का लुक इन दिनों काफी बदल गया है। 

इन शोज में आए नजर 

हुसैन कुवाजरवाला ने टीवी पर काम करने के साथ ही मॉडलिंग भी की थी। उन्होंने कई शोज को होस्ट भी किया। इंडियन आइडल के अलावा कुछ कर दिखाना है, किसमें कितना है दम और खुल जा सिम सिम जैसे शोज में भी वह नजर आए। हुसैन कुवाजरवाला ने रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 6' में भी हिस्सा लिया था। वे डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 2' में अपने डांस से इस सीजन को जीतने में सफल रहे थे। 

alsoreadक्या आप जानते हैं शोएब इब्राहिम से शादी करने के लिए दीपिका कक्कड़ ने इस्लामिक नाम लिया था

अब क्या कर रहे हैं ​हुसैन कुवाजरवाला?

हुसैन कुवाजरवाला 2018 में सब टीवी के 'सजन रे झूठ मत बोलो' सीरियल में दिखाई दिए थे। इसके बाद से वह टीवी से गायब हैं। वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उनके फैंस को उनकी तस्वीर काफी पसंद आती है। वे अभी भी इतने यंग दिखते हैं कि उनके फैंस को यकीं नहीं होता है कि वो 45 साल के हैं। 

From Around the web