Bhabhi Ji Ghar Par Hai - अंगूरी भाभी उर्फ़ शुभांगी अत्रे पति पीयूष से हुईं अलग, एक साल से चल रहा था विवाद

टीवी सीरियल भाभी जी घर पर है में अंगूरी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे को आज के समय में हर कोई जानता हैं। इस सीरियल में शुभांगी अत्रे की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। इस शो में वह सबको हंसाती रहती हैं। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में सब कुछ ठीक नहीं है। शुभांगी और उनके पति पीयूष पूरे के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब इस बात को खुद शुभांगी ने कंफर्म कर दिया है। शुभांगी और उनके पति पीयूष पूरे अब अलग हो चुके हैं।
एक साल से पहले ही हुए अलग
शुभांगी अत्रे ने एक इटंरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया कि वह और पीयूष अलग हो चुके हैं। दोनों ने इस रिश्ते में सब कुछ ठीक करने की काफी कोशिश की। लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए। हमें यह कदम उठाना पड़ा। मेरा मानना है कि मुश्किल समय आपको सब कुछ सिखा देता है।
बेटी से मिलते रहेंगे शुभांगी के एक्स हसबैंड
शुभागी ने बताया कि उनकी बेटी अपने मां और पापा दोनों के प्यार की हकदार है। इसी वजह से हर रविवार पीयूष उससे मिलने आते हैं। वह नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी पिता के प्यार के बिना ही रह जाए।alsoreadTejasswi Prakash - karan kundra - तेजस्वी और करण कुंद्रा का हुआ ब्रेकअप , एक पोस्ट ने उड़ाईं फैंस की नींद
2003 में की थी शादी
शुभांगी ने पीयूष से 2003 में इंदौर में शादी की थी। पीयूष टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं। वे डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करते हैं। दोनों अब शादी के 19 साल बाद अलग हो चुके हैं। वे पिछले साल ही अलग हो गए थे लेकिन उन्होंने इस बात की जानकारी अब जाके दी है।