Actresses - रिद्धिमा से पहले इन हसीनाओं ने भी फ्रीज करवाए अपने एग्स, मां न बन पाने की अब नो टेंशन

बिजी लाइफ और हेक्टिक शिड्यूल की वजह से कई एक्ट्रेसेस को माँ ना बन पाने की टेंशन झेलनी पड़ती है। इससे निजात पाने के लिए टीवी की कई एक्ट्रेसेस ने अपने एग्स वक्त रहते फ्रीज करवा दिए हैं। आज हम उन्हीं एक्ट्रेसेस की बात कर रहे हैं जिन्होंने वक्त रहते अपने एग्स फ्रीज करवाने के बारे में सोचा। इस लिस्ट में राखी सावंत से लेकर एकता कपूर समेत टीवी की दुनिया की कई एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है।
राखी सावंत
राखी सावंत ने एक बार इस बारे में खुलकर बात की थी। राखी सावंत भी अपने एग्स फ्रीज करवा चुकी है। राखी ने इस बारे में बिग बॉस के घर में भी बात की थी।
सुकृति कांदपाल
टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' फेम एक्ट्रेस सुकृति कांदपाल ने भी ये विकल्प चुना है। उन्होंने काफी पहले ही अपने एग्स फ्रीज करवा लिए हैं।
तनिषा मुखर्जी
काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी भी अपने एग्स फ्रीज करवाकर जल्दी मां बनने की टेंशन से फ्री हैं। तनीषा ने 39 बरस की उम्र में अपने एग्स फ्रीज करवाए थे।alsoreadRidhima Pandit:- रिद्धिमा पंडित ने भी फ्रीज कराए अपने एग्स, बोलीं- अब मुझ पर शादी का दबाव नहीं
मोना सिंह
मोना सिंह ने भी अपने एग्स फ्रीज करवाए हैं। मोना ने 34 साल की उम्र में ही अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे। उन्होंने ये कदम शादी के बाद लिया था।
एकता कपूर
टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर ने 36 साल की उम्र में ही अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे। एकता कपूर ने अपने बिजी शिड्यूल की वजह से ये कदम उठाया था।