WWE - ऐसे दिग्गज जिन्होंने 1 से ज्यादा बार की शादी, Undertaker, The Rock जैसे सुपरस्टार का भी लिस्ट में नाम शामिल

कई एथलीट्स एक से ज्यादा बार शादी करते हैं। कई क्रिकेटरों को भी हमने ऐसा करते हुए देखा है। WWE के भी कुछ ऐसे प्रसिद्ध रेसलर हैं जिन्होंने एक से ज्यादा बार शादी की है। लिस्ट में रैंडी ऑर्टन , द रॉक और अंडरटेकर जैसे दिग्गजों का नाम भी शामिल है।
चार्लोट फ्लेयर
चार्लोट फ्लेयर ने पहली शादी रिकी जॉन्सन से की थी। घरेलू लड़ाई-झगड़े के कारण उन्होंने रिकी को तलाक दे दिया था। इसके बाद उन्होंने 2013 में एक रेसलर थॉमस लेटीमर से शादी की। उनकी यह शादी भी 2 साल बाद टूट गई।
एज
एज ने कुल 3 शादी की है। उन्होंने पहली शादी 2001 में अल्लाना मार्ले से की फिर लीजा ऑर्टिज के साथ दूसरी शादी की फिर बेथ फीनिक्स से शादी कर ली। उनकी 2 बेटियां भी है।
अंडरटेकर
अंडरटेकर ने मिचल मैक कुल से शादी करने से पहले जोडी लिन से शादी की थी। फिर उन्होंने सारा फ्रैंक से दूसरी शादी की। अंडरटेकर ने भी अपनी लाइफ में कुल 3 शादी की है।
alsoreadरवि शास्त्री ने भारत की 2024 टी20 विश्व कप टीम के लिए बोल्ड भविष्यवाणी की
रैंडी ऑर्टन
रैंडी ऑर्टन ने 2 शादी की है। उनकी पहली शादी साल 2007 में सामंथा स्पेनो के साथ हुई थी। उन्होंने 2015 में किंबरले केसलर से शादी की। दोनों अभी खुशी खुशी जिंदगी बिता रहे हैं।
द रॉक
रॉक ने पहली शादी साल 1997 में डैनी ग्रेसिया से की थी। डाइवोर्स के बाद उन्होंने लॉरेन हासियन से दूसरी शादी की।