Dhoni - धोनी एक्सरसाइज करने जिम पहुंचे, तो फैंस की लग गई लाइन, धोनी का नया लुक हुआ वायरल

धोनी ने लोकप्रियता के नए पैमाने गढ़ दिए हैं। जब धोनी अपने रांची स्थित झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के जिम में एक्सरसाइज करने पहुंचे और फैंस को जैसे ही भनक लगी, तो फिर जिम में फोटो खिंचवाने और ऑटोग्राफ के लिए भीड़ जमा हो गई। धोनी ने इस बार भी प्रशंसकों को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। उनकी यह तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सौरभ तिवारी ने की महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ
झारखंड के क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की। उन्होंने कहा- ''अगर कोई भी कैंप लगता है तो धोनी भैया आते हैं। अगर वे रांची में 10 दिनों के लिए हैं तो सभी दिन यहां आएंगे और लोगों के साथ टाइम बिताते हैं। वे निजी तौर पर सभी से बात करते हैं। सभी को लगता है कि वे यहां नहीं रहते हैं लेकिन वे घर से ज्यादा हम लोगों को टाइम देते हैं''।
alsoreadTeam India YO- YO Test: भारतीय क्रिकेटर्स का हुआ YO-YO Test, 4 खिलाड़ियों को क्यों मिली छूट? जाने
कप्तानी से जीता फैंस का दिल
हाल ही में आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने धोनी की कप्तानी में गुजरात टाइटंस को हराया था। उन्होंने अपनी कप्तानी से ही फैंस का दिल जीत लिया। धोनी सुबह करीब 3 बजे मैदान पर आए और फैंस को विदा किया। धोनी फाइनल से पहले ग्राउंड स्टाफ से भी मिले थे। उन्होंने सभी के साथ फोटो क्लिक करवाई थी। धोनी का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था।