Rinku Singh KKR vs Naveen-ul-Haq - रिंकू सिंह ने नवीन उल हक और पंड्या की अटका दी थी सांसे, देखें आखिरी 12 गेंदों का रोमांच

केकेआर के लिए रिंकू सिंह जीत दिलाते-दिलाते रह गए। लखनऊ ने केकेआऱ को 1 रन से हरा दिया। इस मैच में रिंकू ने 33 गेंद पर नाबाद 67 रन की पारी खेली। आखिरी 2 गेंद पर केकेआर को 12 रन की जरुरत थी। रिंकू ने पांचवीं गेंद पर चौका और छठी गेंद पर छक्का लगाया। इस तरह से केकेआर 1 रन से मैच हार गया।
आखिरी ओवर में हो गई थी रिंकू सिंह से गलती और पलट गई बाजी
20वें ओवर की तीसरी गेंद यश ठाकुर ने फेंकी थी। उस गेंद पर रिंकू बड़ा शॉट मारने में असफल रह गए थे। लेकिन रिंकू के पास रिस्क लेते हुए 2 रन दौड़कर लेने का मौका था। लेकिन रिंकू ने यहां पर दो रन तेजी से भागना उचित नहीं समझा और आखिर में यही दो रन केकेआर के लिए भारी पड़ गए।
ऐसा था 19वां ओवर, नवीन उल हक की रिंकू ने निकाली हवा
लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पंड्या ने 19वें ओवर करने की जिम्मेदारी नवीन उल हक को दी थी।
पहली गेंद पर - चौका
दूसरी गेंद पर चौका
तीसरी गेंद पर - चौका
चौथी गेंद पर - 2 रन
पांचवी गेंद पर - छक्का
छठी गेंद पर- कोई रन नहीं
alsoreadCricket Grounds:दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदान
19वां ओवर में कुल 20 रन आए थे। नवीन के इस ओवर में रिंकू ने उनकी खूब धुनाई की। नवीन की हालत रिंकू ने खराब कर दी थी। आखिरी ओवर में चाहिए थे 22 रन , 3 गेंद रप 18 रन की जरुरत थी। चौथी गेंद पर - रिंकू ने डीप मिड विकेट शानदार छक्का लगा दिया। पांचवीं गेंद पर - चौका , आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर रिंकू ने हार के अंतर को कम कर दिया।