Mumbai Indians Team Viral Video - रोहित शर्मा ने गाया गाना 'स‌ईया..' , साथी खिलाड़ियों का हंस हंस के हुआ बुरा हाल

Mumbai Indians Team Viral Video - रोहित शर्मा ने गाया गाना 'स‌ईया..' , साथी खिलाड़ियों का हंस हंस के हुआ बुरा हाल

 
p

आईपीएल में प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी को मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ का रास्ता साफ हो गया और मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 के सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। इससे पहले गुजरात (GT), चेन्नई (CSK) और लखनऊ (LSG) ने क्वालीफाई कर लिया था। 

वीडियो हो रहा वायरल 

प्लेऑफ में क्वालीफाई के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान और साथी खिलाड़ियों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रोहित शर्मा के साथ साथ सूर्यकुमार यादव, निहाल, ओम और अन्य लोग दिख रहे हैं। सभी खिलाड़ी गाना सैया.... सैया..... गाते हुए नजर आ रहे हैं। सब एक दूसरे के गाने पर ठहाके लगाते हुए देखे जा सकते हैं। 

alsoreadNatasa-stankovic-fun-made-by-hardik-pandya- नताशा के साथ क्रिकेट खेलने लगे हार्दिक , बनाया नताशा का मजाक

मुंबई इंडियंस के फैंस खुश 

अब तक आईपीएल में सबसे ज्यादा 5 बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस के फैंस के दिलों में खुशी की लहर दौड़ रही है। प्लेऑफ में पहुंचने के साथ हीं एक बार फिर मुंबई इंडियंस को ट्रॉफी जीतने का सपना सच करने का एक और मौका मिल गया है। रोहित शर्मा के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर लगातार उनके फैंस पोस्ट किए जा रहे हैं। वह रोहित के लिए फैंस का प्यार दर्शाता है। 

From Around the web