Mumbai-indians - रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को हराने में नहीं छोड़ी कोई कसर, आकाश मधवाल ने दिला दिया क्वालिफायर का टिकट

एलिमिनेटर में लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने थी। इस मैच में रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 182 रन बनाए। लखनऊ सुपरजायंट्स सिर्फ 101 रन बना सकी और मैच हार गई।
ग्रीन और सूर्या चले, मुंबई ने बनाए 182 रन
टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहतर नही रही। रोहित शर्मा 11 तो इशान किशन 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सुर्यकुमार यादव और कैमरून ग्रीन के बीच अच्छी साझेदारी हुई।
ग्रीन ने 23 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंदो में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 33 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 26 तो नेहल वढ़ेरा ने 23 रन बनाए जिससे मुंबई इंडियंस 182 रन बना सकी।
नवीन-उल-हक का कमाल
लखनऊ सुपरजायंट्स के तरफ से नवीन ने चार ओवर में 38 रन देकर चार विकेट लिए। इसके अलावा तीन विकेट यश ठाकुर और एक विकेट मोहसिन खान ने लिया।
लखनऊ सुपरजायंट्स 81 रनों से हारी
लखनऊ सुपरजायंट्स की शुरुआत बेहद ख़राब रही। प्रेरक मांकड़ सिर्फ 3 और काइल मेयर्स 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। क्रुणाल पंड्या सिर्फ 8 रन बनाकर पीयूष चावला के शिकार बन गए। मार्कस स्टोइनिस रन आउट हो गए। मार्कस स्टोइनिस ने 27 गेंदो में 5 चौके और एक छ्क्के की मदद से 40 रन बनाए।
alsoreadCSK vs GT:- धोनी की वजह से 4 मिनट तक रुका रहा खेल, फिर अचानक पलट गई बाज़ी
रोहित शर्मा रहे फिर फ्लॉप, मुंबई इंडियंस हो सकती थी बाहर
रोहित शर्मा इस आईपीएल में फ्लॉप साबित हुए हैं। एलिमिनेटर मैच में रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट को बहुत उम्मीदें थी लेकिन रोहित सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।