IPL 2023 - आईपीएल में महंगे खिलाड़ी हुए फेल, 16.25 करोड़ के स्टोक्स 15 रन ही बना सके

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में 55 मैच खेले जा चुके हैं। अब तक हुए इस खेल में महंगी कीमत पर बिके कई स्टार खिलाड़ी फेल हो रहे हैं। आज हम आपको ऐसे 5 क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जो ऑक्शन में महंगे बिके लेकिन टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सके।
सैम करन, पंजाब किंग्स (18.5 करोड़ रुपए)
IPL 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ी इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन का प्रदर्शन पंजाब किंग्स के लिए अब तक औसत रहा है। सैम पर पंजाब की टीम ने 18.5 करोड़ रुपए खर्च किए थे। सैम ने इस सीजन के 11 मैचों में एक अर्धशतक की मदद से 196 रन बनाए हैं।
कैमरून ग्रीन, मुंबई इंडियंस (17.5 करोड़ रुपए)
ग्रीन को मुंबई ने 17.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने अब तक 11 मैच खेले हैं और इस दौरान कुल 274 रन बनाए हैं।
बेन स्टोक्स, चेन्नई सुपर किंग्स (16.25 करोड़ रुपए)
बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2023 की नीलामी में 16.25 करोड़ में खरीदा था। स्टोक्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 और लखनऊ के खिलाफ 8 रन बनाए।
निकोलस पूरन, लखनऊ सुपरजायंट्स (16 करोड़ रुपए)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन पर 16 करोड़ रुपए खर्च किए थे। उन्होंने अब तक खेले गए अपने 11 मैचों में 24.80 की औसत से 248 रन बनाए हैं। टीम उनसे आगे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
हैरी ब्रूक, सनराइजर्स हैदराबाद (13.25 करोड़ रुपए)
हैरी ब्रुक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 13.25 करोड़ रुपए में बिके थे। हैरी अब तक टीम के लिए कुछ खास योगदान नहीं दे पाए हैं। हैरी का यह डेब्यू सीजन है।