Cricketers-become-father-before-marriage - बिना शादी के पिता बने ये क्रिकेटर, इनमे से 3 खिलाड़ी हैं कप्तान

Cricketers-become-father-before-marriage - बिना शादी के पिता बने ये क्रिकेटर, इनमे से 3 खिलाड़ी हैं कप्तान

 
p

क्रिकेट देखना सबको पसंद है खासकर तब जब इंडिया का मैच पाकिस्तान से हो। सबके अपने फेवरेट खिलाडी भी हैं। कई खिलाडियों की शादी हो चुकी है। शादी के पहले कई क्रिकेटर बाप बन चुके हैं। ऐसे में आज हम आपको पांच ऐसे प्लेयर्स के बारे में बताएंगे जो शादी से पहले पिता बने हैं। 

विनोद कांबली 
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली अपनी पहली पत्नी नोएला लैविस से तलाक ले चुके थे। इसके बाद उनका अफेयर फैशल मॉडल आंद्रया हैविट से शुरू हुआ। दोनों का एक बेटा हुआ। बेटे के जन्म के बाद कांबली ने आंद्रया से शादी कर ली थी।

डेविड वॉर्नर 

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 2015 में अपनी गर्लफ्रेंड कैंडिस वॉर्नर से शादी की थी। शादी से पहले ही 2014 में वे एक बच्ची के पिता बन गए थे। 

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। गेल अपनी पत्नी नताशा के साथ शादी से पहले ही पिता बन गए थे।  दोनों की शादी से पहली ही नताशा ने बेटी को जन्म दिया था। 

alsoreadWomen's T20 World Cup:- हरमनप्रीत कौर ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दुनिया के टॉप-3 बैटर्स में बनाई जगह

केन विलियमसन

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन और उनकी पत्नी सारा रहीम भी शादी के पहले ही माता पिता बन गए थे। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। उन्होंने पिछले साल अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। 

जो रूट 

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट भी शादी से पहले ही पिता बन गए हैं। जो रूट की गर्लफ्रेंड केरी कोटरेल ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। रूट ने अभी तक कोटरेल से शादी नहीं की है। 

From Around the web