Asia Cup 2023 Final - मोहम्मद सिराज के अंदाज को देखकर अपनी ख़ुशी नहीं रोक पाए विराट कोहली, ऐसे किया रिएक्ट

Asia Cup 2023 Final - मोहम्मद सिराज के अंदाज को देखकर अपनी ख़ुशी नहीं रोक पाए विराट कोहली, ऐसे किया रिएक्ट

 
k

श्रीलंकाई टीम केवल 50 रन पर ऑलआउट हो गई। वनडे में श्रीलंका का यह वनडे में दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है। श्रीलंका ने इससे पहले 2012 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 43 रन बनाए थे। मैच में सिराज ने 6 विकेट लिए। सिराज मैच में इतने ज्यादा जोश में नजर आए कि गेंदबाजी करने के बाद रन रोकने के लिए खुद की गेंद को रोकने के लिए बाउंड्री तक भाग गए जिसे देखकर विराट कोहली ने जिस अंदाज में रिएक्ट किया, उसने फैन्स का दिल जीत लिया। 

जाने क्या हुआ मैच में 

श्रीलंका की पारी के चौथे ओवर में जब सिराज ने 2 गेंद पर 2 विकेट लिए तो अगली गेंद पर धनंजय डी सिल्वा ने स्क्वायर लेग की ओर शॉट मारा, स्क्वायर लेग की ओर कोई फील्डर मौजूद नहीं था। सिराज ने खुद दौड़ लगाकर गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोकने की कोशिश की। उनकी कोशिश नाकाम रही और गेंद चौके के लिए चली गई लेकिन सिराज के इस अंदाज को देखकर कोहली के चेहरे पर मुस्कान आ गई। 

alsoreadAsia Cup 2023: सभी पुरस्कार विजेताओं की सूची, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज पर बड़ा पुरस्कार का दावा

वीडियो हो रहा है वायरल 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सिराज जब गेंद की ओर दौड़ लगा रहे थे तो उस समय वो खुद भी हंस रहे थे। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारत ने एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को 15.2 ओवर में 50 रन पर पवेलियन भेज दिया। सिराज ने सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट लिये और हार्दिक पंड्या ने तीन विकेट लिए। 

From Around the web