Pakistan Vs Sri Lanka Asia Cup - फाइनल में पहुंचा श्रीलंका , 17 सितंबर को भारत से सामना

Pakistan Vs Sri Lanka Asia Cup - फाइनल में पहुंचा श्रीलंका , 17 सितंबर को भारत से सामना

 
p

श्रीलंका ने एशिया कप-2023 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार रात को पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया। आखिरी 2 गेंद पर श्रीलंका को 6 रन की जरूरत थी। चरिथ असालंका ने चौका लगाया और आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर टीम को जीत दिला दी। 17 सितंबर को श्रीलंका का सामना भारत से होगा।

आखिरी 2 ओवर में रोमांचक हुआ मुकाबला

आखिरी 12 बॉल पर श्रीलंका को 12 रन की जरूरत थी। शाहीन अफरीदी बॉलिंग करने आए। शुरुआती 2 गेंद पर 3 रन बन गए। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद पर धनंजय डी सिल्वा लॉन्ग ऑन पर कैच आउट हो गए। पांचवीं गेंद पर दुनिथा वेल्लालागे भी कैच आउट हो गए। आखिरी गेंद पर एक रन बना।

अब आखिरी 6 गेंदों पर 8 रन की जरूरत थी। पहली गेंद पर एक रन बना। अगली गेंद डॉट हो गई और तीसरी गेंद पर एक रन बन गया। चौथी गेंद पर मदुशन रन आउट हो गए। अब 2 गेंद पर 6 रन की जरूरत थी। असालंका ने चौका लगा दिया। लास्ट बॉल पर 2 रन की जरूरत थी। असालंका ने 2 रन लेकर अपनी टीम को जीत दिला दी। 

alsoreadभारत बनाम श्रीलंका एशिया कप 2023 मैच में प्रशंसकों के बीच भद्दे विवाद, वीडियो हुआ वायरल

इफ्तिखार-रिजवान ने रिकॉर्ड सेंचुरी पार्टनरशिप की

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद ने 108 रन की पार्टनरशिप की। दोनों ने वनडे एशिया कप में पाकिस्तान के लिए छठे विकेट पर सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया। 

From Around the web