Karishma Tanna - बर्फ के बीच बिकिनी में करिश्मा तन्ना ने फ्लॉन्ट किया अपना फिगर , हॉटनेस से सर्दी में भी कराया गर्मी का अहसास

Karishma Tanna - बर्फ के बीच बिकिनी में करिश्मा तन्ना ने फ्लॉन्ट किया अपना फिगर , हॉटनेस से सर्दी में भी कराया गर्मी का अहसास

 
k

करिश्मा तन्ना को आज के समय में हर कोई जानता है। हाल ही में वे कश्मीर वेकेशन पर थी। इस शानदार हॉलीडे की झलक करिश्मा लगातार फैंस को दिखा रही हैं। सर्द वादियों में पति वरुण बंगेरा संग रोमांटिक हो रही हैं करिश्मा। 

करिश्मा ने शेयर की पिक्स 

इतने ठंडे मौसम में बिकिनी पहने करिश्मा को देख फैंस को गर्मी लग रही है। करिश्मा ने अपने इस वेकेशन की कुछ और फोटो शेयर की हैं जिनमें वो बिकनी पहले पूल किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। शीशे के उस पार सिर्फ बर्फ की सफेद चादर दिख रही है।  

अक्सर शेयर करती हैं हॉट पिक्स 

अपने हॉट लुक्स से करिश्मा ने पारा इस कदर बढ़ाया कि सर्द वादियों में भी लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। ये पहली बार नहीं है जब करिश्मा ने मोनोकिनी या बिकिनी में हुस्न के जलवे दिखाए हों। करिश्मा टीवी की सबसे हॉट एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं।alsoreadNeha Malik - नेहा ने फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, तस्वीरें हुईं वायरल 

ओटीटी पर कर चुकी हैं डेब्यू 

करिश्मा को इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा वक्त हो गया है। टेलिविजन में खूब नाम कमाने के बाद करिश्मा ने फिल्मों में भी काम किया है। अब वो ओटीटी पर डेब्यू कर चुकी हैं। पिछले साल उन्हें मल्टी स्टारर वेब सीरीज Hush-Hush में देखा गया था।   

पिछले साल की थी शादी 

करिश्मा पिछले साल शादी के बंधन में बंधीं थी। करिश्मा फिलहाल कश्मीर की बर्फबारी का मजा ले रही हैं और पति वरुण बंगेरा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करने वहां गई हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने वेकेशन फोटो भी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की हैं। 

From Around the web