Wash-hair-during-periods - क्या पीरियड्स के दौरान नहीं धोने चाहिए बाल ? जानें क्या कहता है शास्त्र

Wash-hair-during-periods - क्या पीरियड्स के दौरान नहीं धोने चाहिए बाल ? जानें क्या कहता है शास्त्र

 
p

आपने अक्सर घर के बड़े बुजुर्गों को ऐसा कहते हुए सुना होगा कि पीरियड्स में ज्यादा बाहर मत निकलो, मंदिर और किचन में प्रवेश मत करो, अचार मत छुओ और बाल मत धोओ। शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान बाल न धोना ही बेहतर है। आइए जानें शास्त्रों में बताई इस बात के बारे में विस्तार से।

शास्त्रों के अनुसार पीरियड्स में बाल धोने की क्यों है मनाही?

पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर से अशुद्ध रक्त का स्राव होता है। प्राचीन समय में जब घर में स्नान और पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी उस समय महिलाएं स्नान आदि के लिए नदी या तालाब के पास जाती थीं। जब उन्हें पीरियड्स होते थे तब नदी के शुद्ध जल का अशुद्ध होने का डर रहता था। इस वजह से यह प्रथा बनाई गई थी कि पीरियड्स में स्नान और बाल धोने के बचें। शास्त्रों में लिखी इन बात का सही कारण जाने बिना ही आज भी उसका अनुसरण होता है। 

पीरियड्स के दौरान बाल कब धोने चाहिए?

आपको बाल तीसरे या पांचवें दिन धोने चाहिए। ज्योतिष में यह सलाह दी जाती है कि पांचवें दिन बाल धोने के बाद ही आपको मंदिर या पूजा स्थान पर प्रवेश करना चाहिए।alsoreadEffective-in-period-pain- हींग कान और दांत दर्द से दिलाए राहत , पीरियड्स के दर्द में भी कारगर 

क्या विज्ञान में भी पीरियड्स के दौरान बाल धोने की है मनाही?

विज्ञान ऐसी किसी भी बात की पुष्टि नहीं करता है। एक मिथक है कि यदि हम पीरियड्स के दौरान बाल धोते हैं तो उससे फर्टिलिटी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह एक गलत धारणा है। प्राचीन काल में जब महिलाएं नदी में स्नान करती थीं तब नदी का पानी बहुत ठंडा होता था और यदि आप आयुर्वेद और विज्ञान की मानें तो पीरियड्स के दौरान शरीर का तापमान बहुत ज्यादा होता है। ठंडे पानी से स्नान शरीर के ब्लड फ्लो को कम कर देता है।

From Around the web