100 डिग्री से ऊपर के बुखार को जल्दी तोड़ने के लिए आजमाएं ये 8 असरदार तरीके

100 डिग्री से ऊपर के बुखार को जल्दी तोड़ने के लिए आजमाएं ये 8 असरदार तरीके

 
.
सर्दियों का मौसम है और कोरोना महामारी का प्रकोप भी जारी है। इन दोनों ही स्थितियों में बुखार (Fever) एक आम समस्या है। बुखार किसी भी व्यक्ति के शरीर को तोड़कर रख देता है। हल्के बुखार से बिना दवाओं के जरिए राहत पाई जा सकती है लेकिन बुखार के साथ कंपकपी, बदन दर्द और उल्टी जैसे लक्षण भी हैं, तो डॉक्टर के पास जाना बेहतर रहता है।का कोई भी इलाज करने से पहले इसे समझना जरूरी है। शरीर का सामान्य तापमान 97 से 99° F के बीच होता है। बुखार 100.4° F या इससे अधिक का तापमान होता है। यह लो ग्रेड बुखार होता है गंभीर बुखार बीमार व्यक्ति की उम्र के आधार पर निर्भर करता है। एक महीने से कम उम्र के शिशुओं में 100.4° F गंभीर माना जाता है जबकि एक महीने से अधिक उम्र के बच्चों में 102° F गंभीर माना जाता है। अगर बात करें वयस्कों की, तो उनके लिए 103° F बुखार गंभीर माना जाता है।

कई बार हमें हल्की फुल्की मौसम बदलने के कारण बुखार आ जाता है। यह सभी के साथ होता है आप चाहे बच्चे हो या बुढ़े। ऐसे में आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नही है। ऐसे में आप घर में मौजूद कुछ पत्तो के इस्तेमाल से ही आप ठीक हो जाएंगे।

धनिया के पत्ते

 धनिया के पत्ते का इस्तेमाल हम सभी खाना बनाने में करते है। ऐसे में यह टेस्टी होने के साथ ही काफी ज्यादा हेल्दी भी होता है। धनिया का इस्तेमाल बुखार को कम करने के लिए किया जाता है। धनिया के पत्ते और बीजों में फाइटोन्यूट्रिएंट्स गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। बुखान के दिनों में इसे एक ग्लास पानी में धनिया के पत्ते को डालकर कुछ देर छोड़ दे। इसके कुछ देर बाद आप इसे पिए मिनटों में आपका बुखार खत्म हो जाएंगा। Ayurvedic Tips:छुट्टियों के दौरान रहना है सेहतमंद तो करें इन आयुर्वेदिक टिप्स का पालन

ऑरेगैनो

अजवायन की पत्ती का तो आपने नाम सुना ही होगा। अजवायन की पत्ती के इस्तेमाल से भी आप अपने बुखार पर काबू पा सकती है। ऑरेगैनो का इस्तेमाल आयुर्वेदिक उपचार में किया जाता है। ऐसे में यह आपके शेहत के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। माना जाता है कि दुनिया भर में लगभग 60 ऐसी पौधों की प्रजातियां हैं, जो रंग और स्वाद में ओरेगेनो की तरह ही हैं और इन्हें अक्सर आरेगेनों के नाम से ही जाना जाता है। यह एक गुणकारी पौधा है, इसलिए इसका इस्तेमाल कई शारीरिक समस्याओं से आराम पाने के लिए किया जा सकता है। कोल्ड बुखार के लिए इससे अच्छी दवा और कोई भी नही होगी।

तुलसी सभी के घर पर होता है। अगर देर रात भी आपकी तबियत खराब हो रही है तो आपको परेशान होने की जरूरत नही है। आपको तुलसी के पत्ते को पानी में डालकर पीना है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो मौसमी फीवर में शरीर की रक्षा करते हैं। आपको ज्यादा बुखार है तो आप इसे चाय में भी डालकर पी सकती है। ये आपके शेहत के लिए काफी अच्छा होता है।

From Around the web