Sugar Home Remedies: रोज सुबह खाली पेट पिए ये पानी, कंट्रोल रहेगा शुगर

Sugar Home Remedies: रोज सुबह खाली पेट पिए ये पानी, कंट्रोल रहेगा शुगर

 
s

आज के समय में डायबिटीज एक ऐसी बीमारी बन गई है जिसने लाखों लोगों को अपनी चपेट में लिया हुआ है। डायबिटीज तब होती है जब हमारा  शरीर ब्लड शुगर के लेवल को बनाए रखने के लिए स्ट्रगल करता है। इसको बैलेंस रखने के लिए आपको एक अच्छी लाइफस्टाइल और अच्छी डाइट की आवश्यक्ता होती है। आज हम आपको बताएंगे एक होम रेमेडि के बारे में जो आपके हाई ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करेगा। 

सोंठ

ताजा अदरक को सुखाने पर सोंठ बनता है। सोंठ खाने में इस्तेमाल करने के साथ ही कई स्वास्थय संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करती है। 

सोंठ के फायदे 

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में

अदरक के सेवन से ए1सी स्तर और फास्टिंग सीरम ग्लूकोज लेवल में कमी आ सकती है। A1C एक टेस्ट है जो ब्लड शुगर के लेवल का टेस्ट करता है जिससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। 

जिंजरोल्स और ब्लड शुगर मैनेजमेंट

जिंजरोल, इंसुलिन से स्वतंत्र रूप से मांसपेशियों की कोशिकाओं में ग्लूकोज के अवशोषण में सुधार करता है। यह क्रिया हाई ब्लड शुगर के लेवल को प्रबंधित करने में सहायता कर सकती है। 

alsoreadCardamom To Coriander Seeds: घर पर सिरदर्द और अनिद्रा का इलाज करने के लिए एक देसी चाय

अदरक का पानी कैसे बनाएं 

2 ग्राम अदरक पाउडर को गर्म पानी में मिला लें। एक चुटकी नमक डालें। इस अदरक के पानी का सेवन सुबह खाली पेट करें। इस घरेलू उपचार को अपने डेली रूटीन में शामिल करें। ये आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। 

From Around the web