गर्मियों में यह उपाय अपनाने से कभी नहीं आएंगे घर में मच्छर

कपूर जलाएं
वैसे तो कपूर का इस्तेमाल पूजा के लिए किया जाता है, लेकिन यह मच्छरों के काटने से भी बचा सकता है। अगर शाम होते ही आपके घर में मच्छरों का आतंक शुरू हो जाए तो आप इसके लिए कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने कमरे में कपूर जलाकर रख दें। कमरे की खिड़कियां और दरवाजे भी बंद कर दें। कुछ देर बाद दरवाजे खोल दें। इससे मच्छर भाग जाएंगे।read also:
अंगूर खाने से 5 परेशानियों से मिलेगी राहत ,जानिए इसके सभी फायदे
नीलगिरी का तेल
अगर आपको दिन में भी मच्छर काट लेते हैं तो आप नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस नुस्खे को अपनाने के लिए नीलगिरी के तेल में बराबर मात्रा में नींबू मिलाएं। अब इस तेल को शरीर पर लगाएं। इसकी तीखी महक से मच्छर आपके आसपास नहीं भटकेंगे।
नींबू और लौंग का प्रयोग करें
लौंग और नींबू जैसी चीजों की महक से भी मच्छर दूर भागते हैं। ऐसे में मच्छरों के स्थान पर नींबू के कुछ टुकड़े काटकर उसमें लौंग डाल दें। कुछ ही देर में सारे मच्छर अपने आप गायब हो जाएंगे।
शराब स्प्रे
मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप शराब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मच्छर शराब की गंध बर्दाश्त नहीं कर सकते। ऐसे में अगर आप स्प्रे बोतल में अल्कोहल भरकर स्प्रे करेंगे तो मच्छर भाग जाएंगे।
तुलसी
वैसे तो तुलसी में औषधीय गुणों का भंडार होता है। तुलसी का पौधा लगाने से उस स्थान के आसपास मच्छर नहीं आते हैं। अगर आप मच्छरों से परेशान हैं तो तुलसी का रस निकालकर अपने शरीर पर लगाएं। इससे मच्छरों के काटने से भी राहत मिलेगी।
लहसुन का छिड़काव करें
मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप लहसुन का प्राकृतिक स्प्रे भी बना सकते हैं। इसके लिए 5-6 लहसुन को पीसकर 1 कप पानी में उबाल लें। अब इस पानी को एक स्प्रे बोतल में भरकर घर के सभी कोनों में छिड़क दें। इससे मच्छर घर में नहीं आएंगे।