High-cholesterol - हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज खाएं पपीता, अनहेल्दी फैट्स से मिलेगी राहत

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या दिल की बीमारियों का कारण बन सकती है। इससे स्ट्रॉक और हार्टअटैक भी आ सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कंट्रोल करने के लिए फाइबर से भरपूर फूड्स की मात्रा बढ़ाएं। पपीता हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में फायदेमंद हो सकता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में पपीता
हाई कोलेस्ट्रल की समस्या में पपीते का पपैन कई प्रकार से काम करता है। ये एक ऐसा बायोएक्टिव कंपाउंड है जो कि धमनियों को साफ करने में मदद करता है। इसका फाइबर अनहेल्दी फैट और ट्राईग्लिसराइट के कणों को खून को अपने साथ बांध कर शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इस तरह ये हाई कोलस्ट्रॉल की समस्या में अनहेल्दी फैट को कम करने में मदद करता है।alsoreadSushmita Sen - क्या फिटनेस फ्रीक होने की वजह से आया सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक? जानिए
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में पपीता कब खाएं
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में पपीता का सेवन आपको सुबह खाली पेट करना चाहिए। सुबह खाली पेट इसका सेवन बॉडी डिटॉक्स करने के साथ धमनियों में जमा फैट को कम करने में मदद करता है। ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम करके, दिल की बीमारियों से बचाव में मददगार है। पपीते का सेवन, डाइजेशन सही करने के साथ पेट को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। इन कारणों से आपको सुबह खाली पेट पपीते का सेवन करना चाहिए। अगर आप इसे खाली पेट नहीं खा पा रहे हैं तो दिन भर में कभी भी खा लें।