Glowing Skin Home Remedies - रात में गालों पर लगाना शुरू कर दें ये चीजें, चमक उठेगा चेहरा

हर कोई ग्लोइंग स्किन पाने के लिए काफी मेहनत करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेचुरल चीजें हमारे स्किन केयर रूटीन के लिए सबसे प्रभावी हैं। प्राकृतिक चीजों के साइडइफेक्टस बहुत कम होते हैं । हमारे पास एक ऐसा नुस्खा है जो कुछ ही दिनों में आपके चेहरे को ग्लो कर देगा साथ ही चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाएगा। आपको बस अपने चेहरे पर कुछ चीजों को मिलाकर लगाना है। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।
ग्लोइंग स्किन के लिए कारगर घरेलू नुस्खे
1. टमाटर का रस और मुल्तानी मिट्टी
आपको टमाटर के रस में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच गुलाब जल मिलाना है। इसे चेहरे पर स्क्रब करना और कुछ देर बाद धो लेना है।
2. बेकिंग सोडा और गुलाब जल
इन दोनों सामग्रियों का एक पेस्ट तैयार कर लेना है। इसे अपने चेहरे पर कुछ देर के लिए मसाज करें। ये डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए एकदम सही है और स्किन को चमकाने में मदद मिलती है।
alsoreadWash-hair-during-periods - क्या पीरियड्स के दौरान नहीं धोने चाहिए बाल ? जानें क्या कहता है शास्त्र
3. हल्दी और बेसन
हल्दी में बेसन को मिलाना है। इसमें फ्रेश मलाई और दूध भी मिला सकते हैं। इसे 10 मिनट तक लगाकर छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।