Egg Hair Mask - बालों में लगाएं अंडे के ये 3 हेयर मास्क , घने और मुलायम हो जाएंगे बाल

सभी चाहते है कि उनके बाल घने और मुलायम हो जाएं। जानिए किस तरह अंडे से हेयर मास्क बनाकर बालों में लगाया जा सकता हैं। अंडे के हेयर मास्क ना सिर्फ बालों को बेहतर बनाते हैं बल्कि बालों को अंदरूनी रूप से भी पोषण देते हैं जिससे बालों को बढ़ने में मदद मिलती है।
अंडे के पीले भाग में बायोटीन होता है जो बालों का झड़ना कम करता है और बालों को मजबूती भी देता है। अंडे में प्रोटीन जैसे नियासिन और रिबोफ्लेविन होते हैं जो हेयर डैमेज को रिपेयर करके बालों को वॉल्यूम देते हैं। अंडे से स्कैल्प को विटामिन ए, विटामिन बी और खनिज भी मिलते हैं। अंडे के हेयर मास्क को बालों में लगाने पर बालों को पर्याप्त नमी मिलती है। बालों में चमक आती है।
अंडा और तेल
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको एक अंडे का सफेद हिस्सा लेना है। इसमें 2 चम्मच नारियल का तेल और 4 चम्मच बादाम का तेल मिलाना है। इस हेयर मास्क से रूखे-सूखे बालों की दिक्कत दूर होती है और फ्रिजीनेस से भी छुटकारा मिलता है। इस हेयर मास्क को बालों पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धो लें। जल्द असर दिखने लगेगा।
अंडा, केला और शहद
इस हेयर मास्क से हेयर डैमेज दूर होता है और बालों को प्रोटीन मिलता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए 1 अंडा, 1 केला, 3 चम्मच शहद, 3 चम्मच ऑलिव ऑयल और 4 चम्मच दूध एकसाथ मिला लें। इस मास्क को अच्छे से मिक्स कर के बालों पर लगाएं और एक घंटे बाद सिर धो लें।
alsoreadGlowing Skin :मलाईका के इम्युनिटी बूस्टिंग ड्रिंक से चमकती त्वचा बस एक घूंट दूर है
अंडा और दही
दही के साथ अंडे का हेयर मास्क लगाने पर डैंड्रफ की दिक्कत से निजात मिलती है। यह मास्क बालों को मुलायम बनाता है। इसे बनाने के लिए 1 अंडा लें और इसमें 3 चम्मच दही मिलाएं। अब इसमें आधा नींबू निचोड़ लें। बालों पर आधा घंटा इस हेयर मास्क को लगा कर बाल धो लें।