अंगूर खाने से 5 परेशानियों से मिलेगी राहत ,जानिए इसके सभी फायदे

अंगूर खाने से 5 परेशानियों से मिलेगी राहत ,जानिए इसके सभी फायदे

 
.
गर्मी का मौसम आ रहा है और बाजार विभिन्न प्रकार के फलों से भरा पड़ा है। इनमें से अंगूर एक ऐसा फल है, जिसकी मदद से आप न सिर्फ खुद को हाइड्रेटेड रख सकते हैं, बल्कि शरीर को कई बीमारियों से भी बचा सकते हैं। अगर आप इनका नियमित रूप से सेवन करते हैं तो यह हमें कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, शुगर, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचा सकता है। आइए जानते हैं इसके जबरदस्त फायदों के बारे में।

अंगूर के फायदे

 

हेल्थलाइन के मुताबिक अंगूर में विटामिन के और कॉपर पाया जाता है, जो ब्लड क्लॉटिंग की समस्या को दूर करने के साथ- साथ एनर्जी बढ़ाने का भी काम करता है। यह हमारी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन बी6, पोटैशियम, विटामिन सी, मैंगनीज जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

 

क्या क्या होता है अंगूर में

अंगूर में पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को मेंटेन करने में मदद करता है। यह नर्वस सिस्टम और नसों को स्वस्थ रखने का भी काम करता है। हालांकि अगर आपको हाई या लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप सीमित मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं।

खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करे

शोध में पाया गया है कि अगर आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं और 500 ग्राम लाल अंगूर का सेवन करते हैं तो यह आपके खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में तेजी से काम कर सकता है। इतना ही नहीं अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।read also:

Holi 2023: ऑयली त्वचा के रंग से बचाने के लिए जरूर करे यह skin care routine

फ्री रेडिकल्स से बचाव

अंगूर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान और सेल डैमेज को ठीक करने में काफी फायदेमंद होता है। बता दें कि फ्री रेडिकल्स के कारण कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह आदि होने की संभावना बढ़ जाती है। यह त्वचा, बालों और आंखों के लिए भी फायदेमंद है। ऐसे में आप अपनी डाइट में अंगूर को जरूर शामिल करें।

डायबिटीज की समस्या

डायबिटीज की समस्या में भी आप कम मात्रा में अंगूर का सेवन कर सकते हैं। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इसे कम मात्रा में ही खाएं। दरअसल, यह लो जीआई फूड है, जो इंसुलिन रेजिस्टेंट बनाता है और इसके उत्पादन को भी बढ़ाता है। यह उम्र बढ़ने के संकेतों को भी धीमा कर सकता है और आपकी त्वचा को जवां बनाए रख सकता है।

From Around the web