Bumps-around-breast -महिलाओं के ब्रेस्ट के आस-पास क्यों होते हैं छोटे-छोटे दाने? जानिए कारण

Bumps-around-breast -महिलाओं के ब्रेस्ट के आस-पास क्यों होते हैं छोटे-छोटे दाने? जानिए कारण

 
b

ब्रेस्ट या वेजाइना को देखें तो कई बार कुछ चीजें हमें इरिटेट कर देती हैं जैसे निप्पल्स के आस-पास मौजूद छोटे-छोटे बंप्स। ये बंप्स दिखने में स्किन पर होने वाले छोटे दानों की तरह दिखते हैं लेकिन ये असल में होते क्या हैं। ये होना बिल्कुल नॉर्मल है। चलिए आपको बताते हैं कि असल में ये छोटे-छोटे बंप्स होते क्या हैं। 

किस एरिया में होते हैं ये बंप्स?

ये बंप्स निप्पल के एरियोला पार्ट में होते हैं। एरियोला वो डार्क रंग का घेरा होता है जो निप्पल को कवर करता है। एरियोला में बंप्स के साथ-साथ बाल भी होते हैं। बंप्स को ट्यूबरकल्स ऑफ मोंटगोमेरी ग्लांड्स कहते हैं। इनका ब्रेस्ट पर होना नॉर्मल है। 

क्यों होते हैं ये बंप्स?

इन बंप्स की वजह से निप्पल में फ्लूएड्स रहते हैं और यही कारण है कि ये मॉइश्चराइज रहते हैं। ये बंप्स एक अजीब स्मेल भी प्रोड्यूस करते हैं जिसके कारण बच्चों को ये पता होता है कि खाना किस ओर है। आपके ब्रेस्ट की स्किन इनकी गैरमौजूदगी में फ्लेकी हो जाएगी और पपड़ी निकलने लगेगी।alsoreadHealth-benefits -रात के समय दूध में खसखस मिलाकर पीने से दूर होती हैं ये गंभीर समस्याएं , जाने 

क्या सभी के ब्रेस्ट पर होते हैं ये बंप्स?

ये बंप्स सभी के ब्रेस्ट में होते हैं। पुरुषों के निप्पल एरिया में ये थोड़े हल्के दिखते हैं लेकिन महिलाओं के ब्रेस्ट एरिया में ये ज्यादा हो सकते हैं। कुछ महिलाओं को पीरियड साइकिल के हिसाब से इसकी अपीयरेंस कम या ज्यादा दिख सकती है। अगर आपके निप्पल्स में हेयर हैं तो वो भी इन ग्लांड्स की वजह से होते हैं। ये कम या ज्यादा हार्मोनल लेवल की वजह से हो सकते हैं। 

कब नॉर्मल नहीं होते ये बंप्स? 

किसी के ब्रेस्ट बंप्स जरूरत से ज्यादा गुलाबी हैं। 

ब्रेस्ट बंप्स में दर्द हो रहा है।

ब्रेस्ट बंप्स जरूरत से ज्यादा बड़े हो रहे हैं।

ब्रेस्ट बंप्स या निप्पल से लिक्विड निकल रहा है।

ब्रेस्ट बंप्स काले पड़ने लगे हैं।

ब्रेस्ट बंप्स के बाद भी निप्पल से पपड़ी निकल रही है। 

From Around the web