क्या शकरकंद मदद करते हैं या वजन घटाने में बाधा डालते हैं?
Nov 25, 2022, 12:50 IST

नहीं।n दुर्भाग्य से, यह हां या ना में जवाब देने जितना आसान नहीं है। हम आम तौर पर, शकरकंद स्वस्थ वजन प्रबंधन का समर्थन कर सकते हैं, लेकिन विचार करने के लिए कई कारक हैं, जैसे खाना पकाने के तरीके और मसाले। सर्दियों के सीजन में खुद को बीमारियों से बचाना है तो डाइट का खास ख्याल रखें. कई ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करना जरूरी होता है जो न्यूट्रिएंट्स से भरपूर हैं। शकरकंद भी उन्हीं चीजों में से एक है।इस सीजन में लोग इसे चाट के रूप में खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर भी होती है और इस ठंड भरे माहौल में इसे खाने से हमें कई हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते हैं। शकरकंद आयरन, पोटैशियम, फाइबर और कई विटामिन्स से रिच है जो हमारे शरीर से बीमारियों को दूर करने का काम करते है। अगर आपको शकरकंद खाना पसंद है तो चलिए आपको इसे खाने से कंट्रोल होने वाली बीमारियों के बारे में बताते हैं।
शकरकंद के सेवन से इन बीमारियों से रह सकते हैं दूर
इम्यूनिटी होती है मजबूत
शकरकंद में बीटा कैरोटीन नाम का एक प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है. जिससे इम्यून सिस्टम को स्टेबिलिटी प्रदान होती हैैं। सर्दियों के दिनों में आप अगर इसका नियमित सेवन करते हैं तो इससे इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकता हैैं।
आंतों की बीमारी को करता है दूर
अगर आपकी आंत खराब होने की स्थिति में हैं तो शकरकंद का सेवन जरूर करें। यह आंतों को खराब नहीं होने देता है. इसमें फाइबर पाया जाता है, जो आंतों को खराब होने से बचा सकता हैैं।
दिल की बीमारी
शकरकंद में पोटैशियम पाया जाता है जो दिल को स्वस्थ रखता है और शरीर में सोडियम की मात्रा को भी स्थिर करता है. इसे खाने से हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो सकता है और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रह सकता है।