Cashew - काजू की तासीर ठंडी है या गरम? कितना खाना है सेहतमंद

कुछ सूखे मेवे हर किसी को पसंद होते हैं जिसमें से एक काजू है। यह खाने में स्वादिष्ट होता है। बच्चे, बूढ़े और जवान दोनों को पसंद आता है। इसका इस्तेमाल लोग हलवे, स्मूदी या शाही सब्जियों में करते हैं। कुछ लोग इसे भूनकर नाश्ते या स्नैक्स में भी खाना पसंद करते हैं। इसके पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, मिनरल, आयरन मैग्नीशियम, फास्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है। इसका सेवन थोड़ा सावधानी से करना चाहिए नहीं तो इसके नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं। काजू की तासीर गरम होती है। इसे कितना और कैसे खाना चाहिए इसके बारे में सही जानकारी आपको होनी चाहिए।
काजू कितना खाना चाहिए?
गर्मी के मौसम में इसको भिगोकर ही खाएं ताकि इसका टेंपरेचर आपके शरीर के साथ मेल खाए। इसको एक दिन में 4 से 5 ही खाना चाहिए।
काजू खाने के नुकसान?
ज्यादा काजू खा लेने से आपका पेट खराब हो सकता है। हाई बीपी और किडनी से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। इससे मोटापा भी बढ़ सकता है। also read:- Alcohol - शराब पीकर जल्दी नशा ना होने भी है खतरे का साइन ,जाने क्या कहता है विज्ञान
काजू के फायदे
काजू में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जावान बनाते हैं। काजू में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। ये हड्डियों को मजबूती बनाता है। काजू खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। क्योंकि इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में होता है।