Jokes:- संता ने बताया पत्नी से झगड़ा खत्म करने का तरीका, जानकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

हंसी व्यक्ति को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसते हैं तो मानसिक तनाव से दूर रह सकते हैं। अगर आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पत्नी आईसीयू में थी।
पति का रो-रोकर बुरा हाल था।
डॉक्टर बोला- हम पूरी कोशिश कर रहे हैं, पर
वह कुछ बोल ही नहीं पा रही है। शायद कोमा में है।
अब तो सब कुछ भगवान के हाथ में है।
पति बोला - सिर्फ 40 की ही तो है अभी...
तभी एक चमत्कार हुआ
दिल की धड़कन बढ़ने लगी, पत्नी की ऊंगली हिली,
होंठ हिले और आवाज आई - 36 की
बंता- और सुना यार, बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नहीं?
संता- अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास, घुटनों पर।
बंता- क्या बात कर रहा है, सच में..
संता- और नहीं तो क्या।
बंता- फिर क्या बोली?
संता- बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ, पक्का अब नही मारुंगी
alsoreadChutkule:- इन जोक्स को पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी , पढ़िए मजेदार चुटकुले
चिंटू- पापा, आपको स्कूल में टीचर ने मिलने के लिए बुलाया है।
पापा- क्यों, क्या हुआ?
चिंटू- Maths teacher ने पूछा 7x9 कितना होता है.?
मैंने बोला 63।
फिर उसने पूछा 9x7 कितना होता है?
पापा- बेवकूफ एक ही बात तो है.!
पागल समझा है क्या.?
बेटा- Exactly!
मैंने भी यही बोला था।
व्हाट्सएप पर लड़की के रिप्लाई ना देने से आहत एक लड़के ने लिखा
यूं ना किसी के दिल से ऐसे खेलो
रिप्लाई नहीं देना है तो फोन बेच कर रेडियो ले लो
नौकर- मैडम घर में मेहमान आए हैं, शरबत बनाने के लिए नींबू नहीं है, क्या करूं...?
मैडम- अरे डरता क्यों है, न्यू विम बार में 100 नींबुओं की शक्ति है,
डाल दे दो बूंद