Chutkule:- पढ़िए पति-पत्नी के मजेदार जोक्स , नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Chutkule:- पढ़िए पति-पत्नी के मजेदार जोक्स , नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

 
lol

आजकल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहना हर किसी के लिए बहुत जरूरी है। मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए हम सभी को हमेशा हंसना चाहिए। लोगों को हंसाने में जोक्स काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या?
पति- नहीं फेंक दो, क्या दान करना..
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे..
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी.
फिर हुई पति की जोरदार कुटाई।

पत्नी- अजी सुनते हो दो किलो मटर ले लूं?
पति- हां, ले लो जो ठीक लग रहा है कर लो,
पत्नी- राय नहीं मांग रही आपकी, पूछ रही हूं कि छील लोगे इतने कि कम लूं

पति (फोन पर पत्नी से) - तुम बहुत प्यारी हो...!
पत्नी - थैंक्स...!
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो...!
पत्नी- थैंक्यू सो मच... और बताओ क्या कर रहे हो
पति- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं...!
पत्नी आओ बेलन लेकर इंतजार कर रही हूं

alsoreadJokes - पति- शादी से पहले तुम्हारे कितने बॉयफ्रेंड थे? पत्नी का जबाव सुनकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

पत्नी- अगर मैं 4 -5 दिन घर में ना दिखाई दूं तो आपको कैसा लगेगा?
पति- अच्छा लगेगा.
फिर तो पत्नी उसे सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को भी नहीं दिखाई पड़ी,शुक्रवार को जब आंख की सूजन थोड़ी कम हुई तब दिखाई देना शुरू हुई। 

पत्नी - तुम कोई भी काम ढंग से नहीं करते हो ?पति - अब क्या हुआ ? क्या कर दिया ऐसा मैंने ?
पत्नी - तुमने जो कल cylinder लगाया था...
पति - हां लगाया था
पत्नी - पता नहीं कैसे लगाया,
कल से दो बार दूध उबला, दोनों बार ही फट गया

From Around the web