Jokes - जब लड़की बोली अपना नाम पहनकर बताऊं या दिखाकर , पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

एक सुंदर लड़की ने पप्पू को आवाज लगाई...
ओ भाई जान, कृपया सुनिए तो जरा...
पप्पू- ओ हीरोइन... पहले फैसला कर
भाई या जान
CONFUSE क्यों कर रही है...
पत्नी- मैं हर रोज पूजा करती हूं...
काश एक दिन श्री कृष्ण के दर्शन हो जाएं...
पति- एक बार मीराबाई बनके जहर पीले...
श्रीकृष्ण क्या, सारे भगवान के दर्शन हो जाएंगे.
सोनू- इतना परेशान क्यों है...
मोनू- अरे यार, मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को दो बड़े-बड़े टैडी बियर गिफ्ट किए थे...
सोनू- तो इसमें परेशान होने की क्या बात है...
मोनू- उसकी मम्मी ने दोनों की रूई निकलवा कर 2 तकिए भरवा लिए...
रेसिपी- एक कटोरा लो, उसमें कुछ अंगूर लो...
अब एक अंगूर मुंह में डालो...
अब आईना देखो...
डिश तैयार है...
डिश का नाम है... लंगूर के मुंह में अंगूर
पत्नी- ये तुम हर रोज ऊपर हवा में पत्थर क्यों मारते हो....
पति- कहते हैं जोड़ियां ऊपर वाला बनाकर भेजता है...
आप टोल नाका समझते हैं?
टीचर- बताओ अस्पताल क्या होता है?
पप्पू- वो जो धरती से स्वर्ग जाते हुए रास्ते में टोल नाका आता है ना उसे ही अस्पताल कहते है!
संता- चल बता जेल को हिन्दी में हवालात क्यों कहते हैं...
बंता- सिम्पल है यार... क्यों की वहां सिर्फ 'हवा' और 'लात' खाने को मिलती है...
दो औरतों को 20 साल की सजा मिली,
20 साल तक जेल में एक ही कमरे में रहने के बाद दोनों ने रिहा होने पे कहा, चल बहन बाकी बातें...
फोन पे करते हैं
लड़का- आपका नाम क्या है...
लड़की- पहनकर बताऊं या दिखाकर...
लड़का- क्या मतलब?
लड़की- पायल और आपका...
लड़का- लेकर बताऊं या देकर...
लड़की- मतलब?
लड़का- पप्पी