Funny Jokes: कितना कमा लेते हैं आप ? जवाब जानकार हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Funny Jokes: कितना कमा लेते हैं आप ? जवाब जानकार हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

 
p

हंसना इंसान के लिए उतना ही जरूरी है जितना काम करना। आज हम एक बार फिर से आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर मुस्कुरा उठेंगे

पापा (लड़के से) - तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं,
सैलरी ज्यादा बताना।
लड़की के पिता (लड़के से) - कितना कमा लेते हैं आप?
लड़का - जी वैसे तो मेरी सैलरी 1.5 करोड़ है,
लेकिन कट कटा के 8000 मिलते हैं...!!!

lol

पत्नी : सुनिए जी, मिर्ची किस मौसम में लगती है?
पति : किसी खास मौसम में नहीं लगती,
जब सच बात बोलो तब लग जाती है।

छेदी लाल : जल्दी से एक गिलास जूस दो, लड़ाई होने वाली है।
एक गिलास जूस पीने के बाद...
छेदी लाल : एक गिलास और जूस दो, लड़ाई होने वाली है।
जूसवाला : लड़ाई कब होगी???
छेदी लाल : जब तुम पैसे मांगोगे।

s

लड़की - तुम दारू क्यों पीते हो?
लड़का - गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया इसलिए...!
लड़की - ब्रेकअप क्यों हुआ?
लड़का - दारू पीता था इसलिए...!

श्याम- हवलदार साहब, मेरी मदद कीजिए।
कोई मुझे धमकी भरे कॉल रहा है।
पुलिसवाला - कौन है वह?
श्याम- मेरी गर्लफ्रेंड का पति...!!!

s

शादी में दुल्हन का बॉयफ्रेंड आया था
दुल्हन के पिता- आप कौन हैं?
बॉयफ्रेंड- जी मैं सेमी फाइनल में फेल हो गया था, फाइनल देखने आया हूं।

From Around the web