खतरनाक चुटकुले : पत्नी (गुस्से में) - मैं घर छोड़ कर जा रही हूं...पति (गुस्से में) - हां 'जान' छोड़ो अब...

खतरनाक चुटकुले : पत्नी (गुस्से में) - मैं घर छोड़ कर जा रही हूं...पति (गुस्से में) - हां 'जान' छोड़ो अब...

 

पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा - सुनो जी,
आपको आरती याद है ना?
पति - हां, वो पतली सी, काली आंखों वाली सुंदर सी लड़की, जो 402 नंबर फ्लैट में रहती है वही ना?
फिर पहले पति की 'पूजा' हुई,
सत्यनारायण भगवान बाद में पूजे गए!!!


पत्नी (गुस्से में) - मैं घर छोड़ कर जा रही हूं...
पति (गुस्से में) - हां 'जान' छोड़ो अब
पत्नी - बस आपकी यही 'जान' कहने की आदत ना मुझे हमेशा रोक लेती है!!!


पत्नी - तुम कोई भी काम ढंग से नहीं करते हो?
पति - अब क्या हुआ, क्या कर दिया ऐसा मैंने?
पत्नी - तुमने जो सिलिंडर लगाया था
पति - हां लगाया था...
पत्नी (गुस्से में) - पता नहीं कैसे लगाया, कल से दो बार दूध उबला और दोनों बार ही फट गया!!!


पति - तुम हर बात पर हमेशा मेरा-मेरा करती रहती हो,
तुम्हें हमारा कहना चाहिए...
पत्नी कुछ ढूंढ रही होती है अलमारी में...
पति - क्या ढूंढ रही हो?
पत्नी - हमारी साड़ी...!!!!

Yess!!!

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद

From Around the web