खतरनाक चुटकुले : लड़के का पिता अपने लड़के को बेदम मार रहा था…पडोसी: क्यों मार रहे हो इतना, क्या हुआ??
Aug 7, 2019, 08:19 IST

डॉक्टर - अच्छी सेहत के लिए ज़रूरी है कि आप हर रोज़ खूब एक्सरसाइज़ करें।
पप्पू – जी डॉक्टर साहब, मैं तो रोज़ाना क्रिकेट और फुटबाल खेलता हूं।
डॉक्टर - बहुत बढ़िया। रोज़ाना कुल मिलाकर कितनी देर तक खेलते हो?
पप्पू – जी जब तक मेरे मोबाइल की बैटरी चलती रहती है, मैं खेलता रहता हूं।

दामाद 14 दिनों से ससुराल में था l
सास :- ” दामाद जी कब वापस जा रहे हो ”
दामाद :- क्योँ
सास :- बहुत दिन हो गये l
दामाद :- आपकी बेटी तो दस दस महीने मेरे यहाँ रहती है l
सास :- दामादजी, वो तो आपके वहाँ ब्याही गयी है न l
दामाद :- और मैं क्या यहाँ अपहरण करके लाया गया हूँ ?

लड़की ने अपने मंगेतर को एसएमएस किया
हमारी शादी नहीं हो सकती, मेरी शादी कहीं और तय हो गई है।
लड़के को बहुत सदमा लगा
2 मिनट बाद लड़के को लड़की की तरफ से दूसरा एसएमएस मिला
सॉरी…सॉरी
गलती से आपको सेंड हो गया... डबल हॉर्ट अटैक !!!

लड़के का पिता अपने लड़के को बेदम मार रहा था…
पडोसी: क्यों मार रहे हो इतना, क्या हुआ??
लड़के का पिता: कल सुबह इसका स्कूल का result आनेवाला है…
पडोसी: लेकिन आज क्यों मार रहे हो??
लड़के का पिता: भाई मैं कल अपने गाँव जा रहा हूँ…!!

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद