खतरनाक चुटकुले : पत्नी और सूर्य में क्या समानता है? आप इन दोनों को....
Jul 8, 2019, 08:00 IST

डॉक्टर पेशंट के पति से: आज कैसी तबियत है आपकी पत्नी की?
पति: ठीक है डॉक्टर; आज सुबह तो थोडा लड़ी भी है।

पत्नी: मुझे खुश रखा करो, सारी टेंशन दूर हो जाएगी।
पति: जब-जब तू खुश हुयी है, तब-तब मेरी Salary महीने के 15 दिन में ही ख़त्म हुई है।

एक आदमी ने अपनी पत्नी को डायमंड का नेकलेस दिया।
पत्नी ने 8 महीने तक पति से बातें नहीं की। क्या नेकलेस नकली था?
नहीं। दरअसल, यही डील थी।

पत्नी और सूर्य में क्या समानता है?
आप इन दोनों को घूरकर नहीं देख सकते।

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद