खतरनाक चुटकुले : एक लड़के की बाइक से स्कूटी वाली लड़की की टक्कर हो गई, भीड़ ने लड़के को बुरी तरह पीटा, फिर लड़की और स्कूटी को उठाया एक आदमी लड़की से बोला- आपको लगी तो नहीं...
Sep 4, 2019, 10:14 IST

पप्पूः यार, लड़कियों का ही अच्छा है। शादी से पहले पापा की परी होती हैं और शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं।
फेकूः ...और लड़के?
पप्पूः लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से मार खाते हैं और शादी के बाद बीवी से!

टीचर स्टूडेंट से- ये बताओ कि नदी में नीबू का पेड़ लगा है तो उसे कैसे तोड़ोगे..?
स्टूडेंट - चिड़िया बनकर..
टीचर - तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा...?
स्टूडेंट - जो नदी में नीबू का पेड़ लगाएगा...

एक लड़के की बाइक से स्कूटी वाली लड़की की टक्कर हो गई, भीड़ ने लड़के को बुरी तरह पीटा, फिर लड़की और स्कूटी को उठाया
एक आदमी लड़की से बोला- आपको लगी तो नहीं...
लड़की- नहीं ये तो मेरा रोज का काम है, स्कूटी सीख रही हूं न...

लड़कीः मैं अपने पापा की परी हूं...
लड़काः मैं भी अपने पापा का पारा हूं...
लड़कीः पारा? ये क्या है?
लड़काः मुझे देखते ही उनका पारा चढ़ जाता है...

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद